IND vs WI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच श्रृंखला का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 2 मैच मेजबान ने जीते हैं तो 1 मैच मेहमानों के हक में गया है।
अब श्रेयस अय्यर की नजर हैदराबाद के किले को फतेह करके श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी। लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि आप इस धमाकेदार मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं और मैच कितने बजे शुरू होगा।
मोबाइल पर कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?
दो बार की टी20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज ने इस मैच में भारतीय टीम को कड़ी चुनौती पेश की है और चौथे मैच में भी कुछ इसी तरह की प्रतिद्वंद्विता देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रशंसक इस मैच को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे।
अगर आप भारत-वेस्टइंडीज का मैच अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी लिव या फैनकोड नहीं, बल्कि जियो हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करना होगा। इसपर आप ब्लॉकबस्टर मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेने की आवश्यकता हो सकती है।
लैपटॉप-टीवी पर यहां देखें मैच
भारत और वेस्टइंडीज के मैच को प्रशंसक अपने टीवी या लैपटॉप पर भी देख सकते हैं। सबसे पहले बात टीवी पर करते हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यहां पर आपको हिंदी और इंग्लिश समेत अन्य भाषा के विकल्प भी मिल जाएंगे।
इसके अलावा फ्री में आप ये मैच DD Free Dish के जरिए DD Sports पर देख सकते हैं। वहीं, लैपटॉप पर मैच देखने वाले फैंस को जियो हॉटस्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, लेकिन इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की पहली गेंद शाम को 7 बजे फेंकी जाएगी तो दोनों कप्तान आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 टॉस के लिए आएंगे।
वहीं, हैदराबाद की पिच की बात करें तो यहां पर ज्यादातर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है तो तेज गेंदबाजों को शुरुआती कुछ ओवरों में मदद मिलती है। इसके अलावा मध्य ओवरों में स्पिनर्स को पिच से थोड़ी बहुत ग्रिप मिल सकती है। ओवरऑल देखा जाए तो बल्लेबाज इस मैच में हावी रहेंगे।
ये भी पढ़ें- शुभमन-शेफाली को मिला ICC अवॉर्ड, सितंबर में लगाया था रनों का अंबार