Pragyan Ojha: पूर्व भारतीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा चयन समिति के प्रमुख बनने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं । अजीत अगरकर के पद छोड़ने की संभावना को देखते हुए, पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर को भारतीय पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त कियाजा सकता है।

पिछले कुछ समय से अजीत अगरकर का कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, उनके कार्यकाल में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं लेकिन उनके द्वारा विवादास्पद चयन निर्णयों ने अक्सर विवाद को जन्म दिया, जिसके चलते बीसीसीआई को अक्सर विवाद को शांत करने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

ओझा बने अंतरिम चीफ सेलेक्टर

पीटीआई के अनुसार, अजीत अगरकर के संभावित प्रस्थान के मद्देनजर ओझा को चार सदस्यीय चयन समिति का अंतरिम चीफ सेलेक्टर बनाया गया है। वहीं, दूसरे वनडे से एक दिन पहले यानी मंगलवार को टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को चयन समिति के सदस्यों के साथ लंबी चर्चा करते हुए देखा गया।

इसमें शिव सुंदर दास, अजय रत्रा, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल थे। हालांकि, इस दौरान मुख्य चयन समिति के मुखिया अजीत अगरकर गायब थे। माना जा रहा है कि यह चर्चा भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर हुई होगी, क्योंकि अक्टूबर में टीम इंडिया को कीवियों के खिलाफ रेड और व्हाइट बॉल की सीरीज खेलनी है जो काफी महत्वपूर्ण है।

पार्थिव पटेल दौड़ में पिछड़े!

भारतीयय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम भी मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल था। कुछ समय पहले तक क्रिकेट के गलियारों में चर्चाएं चल रही थीं कि पार्थिव भारत के अगले चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं लेकिन अब वह इस रेस में पिछड़ चुके हैं, क्योंकि बीसीसीआई जब किसी चयनकर्ता को सिस्टम से जोड़ता है तो उसे वर्तमान वेतन के साथ खिलाड़ी के अन्य जरिए से हो रही कमाई को भी देना पड़ता है। बीसीसीआई के लिए फिलहाल यह करना संभव नहीं है और यही कारण है कि पार्थिव से पहले प्रज्ञान ओझा के मुख्य कोच बनने की चर्चाएं चल रही हैँ।

4 अक्टूबर को हो सकती है घोषणा

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता की घोषणा बीसीसीआई 4 अक्टूबर को कर सकता है। इसी दिन वर्तमान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर अपने पूरे कार्यकाल से पहले ही हट चुके हैं और इस स्थिति में प्रज्ञान ओझा को नया अंतरिम मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई आगे भी प्रज्ञान पर ही फिक्स रहती है या फिर अंतिम समय में इसमें कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड-भारत का पूरा दौरा 22 अक्टूबर से 27 नवंबर, 2026 तक होगा।

ये भी पढ़ें- भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी वेस्टइंडीज, आकिब को मिला डेब्यू का मौका, ये खिलाड़ी हुआ बाहर