Auqib Nabi ODI Debut: भारत और वेस्टइंडीज के बीच श्रृंखला का दूसरा मुकाबला इस समय गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टीम के उप कप्तान केएल राहुल ने जम्मू-कश्मीर के मध्यम तेज गति के गेंदबाज आकिब नबी को उनकी डेब्यू कैप सौंपी।

यह पहला मौका है, जब नबी भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर पदार्पण करने जा रहे हैं। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी आज के मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

आकिब नबी का हुआ इंटरनेशनल डेब्यू

जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आकिब नबी को पहली बार भारत की अंतिम एकादश में शामिल किया है। नबी ने अभी तक 36 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.20 का रहा है, जबकि उन्होंने इस अपने लिस्ट-ए करियर में तीन बार पारी में फॉर विकेट हॉल लिए हैं। अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में बड़ा कारनामा करना चाहेंगे।

शुभमन ने जीता टॉस

टॉस के समय भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आकिब नबी के खेलने की घोषणा की। उन्होंने कहा,

‘हमने एक बदलाव किया है। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी अपना डेब्यू कर रहे हैं ।’

वहीं, पिच को लेकर शुभमन बोले,

‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। जब उनसे पीछा गया कि क्या इसकी वजह घास है तो उन्होंने कहा, ‘’जी हां, थोड़ी ज्यादा घास है, और कहीं-कहीं थोड़ी उबड़-खाबड़ भी दिखती है। इसलिए मुझे लगता है कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी।’

वेस्टइंडीज ने किए चार बदलाव

चौंकाने वाली बात ये है कि कैरिबियाई कप्तान शाई होप ने इस मैच में चार बदलाव किए हैं। पिछले मैच का हिस्सा रहे ज्वेल एंड्रयू, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स और गुडाकेश मोती दूसरे वनडे नहीं खेल रहे हैं।

आपको बता दें कि, पिछले मैच में जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार शतक ठोका था लेकिन इस मुकाबले का वह हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, कप्तान होप ने यह नहीं बताया कि इस प्लेयर्स को किन कारणों के चलते बाहर किया गया है।

भारत-वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली पहले, रोहित शर्मा तीसरे, वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज