Mumbai Indians New Captain List: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। टीम ने दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर समेत कई बड़े सितारों को रिलीज कर दिया है, तो रिटेंशन लिस्ट से पहले ही एमआई फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड किया था, और बदले में अर्शदीप सिंह को शामिल किया।

हालांकि, इसके बाद मुंबई की कप्तानी कौन करेगा, यह अभी भी सवाल बना हुआ है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने कैप्टंसी को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन तीन नामों के बारे में जिनको मुख्य कोच कीरोन पोलार्ड कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

रोहित शर्मा दौड़ में आगे

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 में एक बार फिर अपने पुराने कप्तान रोहित शर्मा के पास लौट सकती है। रोहित को आईपीएल 2024 सीजन शुरू होने से पहले कप्तानी से हटाया गया था और उनकी जगह हार्दिक को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी।

हालांकि, हार्दिक जा चुके हैं और उनके जाने के बाद रोहित को दोबारा कप्तानी मिल सकती है। आपको बता दें कि, रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल खिताब जीते हैं।

सूर्यकुमार यादव के पास अनुभव

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को मुंबई ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किया है और वह भी कप्तान बनने की दौड़ में शामिल हैं। सूर्या ने भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में चैंपियन बनाया था और यही वजह है कि मुंबई उनको भी कप्तानी के विकल्प के तौर पर देख सकती है।

आपको बता दें कि, सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक भी सीरीज नहीं गंवाई थी और यह चीज उनको कप्तानी मिलने के पक्ष में जा सकती है।

तिलक वर्मा एमआई का फ्यूचर!

मुंबई इंडियंस के 24 वर्षींय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा के कप्तान बनने की उम्मीदों को भी नकारा नहीं जा सकता है। तिलक फिलहाल टीम इंडिया की टी20आई टीम के वाइस कैप्टन हैं और इसको ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।

तिलक को एमआई का फ्यूचर भी माना जा रहा है और ऐसे में एमआई उन्हें जितनी जल्दी कैप्टंसी सौंपती है, उतना ही एमआई के लिए बेहतर होगा। हालांकि देखना यह भी दिलचस्प होगा कि एमआई रोहित, सूर्या और तिलक में से किसको यह बड़ी जिम्मेदारी मिलती है।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni IPL Records: पांच खिताब, 10 फाइनल और 5,400 से ज्यादा रन, आईपीएल में ऐसा रहा है धोनी का दबदबा