Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने एक बार फिर अपनी फॉर्म और फिटनेस को साबित कर दिया है। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इस समय बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 में खेल रहे हैं और पहले ही मैच में दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी को अपनी रफ्तार से नेस्तनाबूद कर दिया। उनके इस प्रदर्शन से टीम इंडिया में उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है और चयन समिति को उनको इस टेस्ट सीरीज में मौका दे सकती है।

शानदार फॉर्म में शमी

36 वर्षींय मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद चयन समिति उनको मौका नहीं दे रही है। हालांकि, यह दिग्गज गेंदबाज घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है और इसका नामुना दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में भी देखने को मिला।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के बंगाल बनाम दिल्ली मैच की पहली पारी में शमी ने 17.3 ओवर डाले थे, जिसमें उन्होंने 30 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। इस दौरान शमी ने 9 ओवर मेडन फेंके थे। इसके बाद दूसरी इनिंग में उन्होंने 1 विकेट चटकाया था।

न्यूजीलैंड सीरीज में मिल सकता है मौका!

मोहम्मद शमी को भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में खेलने को मिला था और इसके बाद उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया। शमी को बाहर करने का कारण उनकी फिटनेस बताया गया था और जब तक अजीत अगरकर चीफ सेलेक्टर रहे, तब तक शमी को इसी आधार पर टीम इंडिया से दूर रखा गया।

हालांकि, अगरकर चीफ सेलेक्टर के पद से हट चुके हैं और ऐसे में अंतरिम मुख्य चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा दोबारा शमी की वापसी न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में करवा सकते हैं।

चयनकर्ता कर रहे हैं चर्चा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 स्क्वाड की घोषणा की थी। टीम चयन के दौरान मोहम्मद शमी के नाम पर भी चर्चा की गई थी लेकिन उनका नाम टी20 स्क्वाड या इंडिया ‘ए टीम में नहीं आया था। लेकिन माना जा रहा है कि शमी को न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चुना जा सकता है।

शमी की खासियत गेंद को सीम पर लैंड करवाना है और इसका फायदा उनको न्यूजीलैंड की पिचों पर टेस्ट में मिल सकता है। आपको बता दें कि, यह दिग्गज कीवियों के गढ़ में 7 टेस्ट पारियां खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 15 विकेट झटके हैं।

ये भी पढ़ें- 2021 में थमा था करियर, अब युवराज सिंह बनेंगे मसीहा! जानिए कौन है वो खिलाड़ी जिसकी किस्मत पलटने वाले हैं युवी