Kuldeep Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच भले ही भारतीय गेंदबाजों के नाम नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने एक खास कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवा लिया।
इस मुकाबले में दो विकेट लेते ही कुलदीप ने उन चार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने उनसे पहले इस उपलब्धि को हासिल किया था। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले, पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा शामिल थे, लेकिन अब इसमें कुलदीप यादव का नाम भी जुड़ चुका है।
कुलदीप यादव ने छुआ आंकड़ा
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर में 65 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। पहले उन्होंने शतकवीर शाई होप को चलता किया और फिर कीमो पॉल को 3 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलता किया।
MAGICAL KULDEEP! 🪄🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 30, 2026
2️⃣0️⃣0️⃣ ODI wickets for the Chinaman as Kuldeep Yadav continues to be a vital weapon in Team India’s bowling attack! 🇮🇳👏❤️#INDvWI 2nd ODI | LIVE NOW 👉 https://t.co/hOOhJILBTl pic.twitter.com/a5PXBuOVSr
इसके बाद वह वनडे में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले भारत के चौथे स्पिनर बन गए हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा हैं। कुंबले (334, जो ODI में भारत के लिए अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं), हरभजन सिंह (265) और रवींद्र जडेजा (232) ही 200+ वनडे विकेट ले पाए हैं।
वनडे में 200 विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज
इसके अलावा कुलदीप यादव भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के लिए नौवें गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 123 पारियों में 26.76 की औसत से 200 विकेट निकाले हैं।
Spinning his web an impressive 2️⃣0️⃣0️⃣ times 🕸️
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
Kuldeep Yadav completes a double century of wickets in ODIs 👏
Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/UTIGEwsGXI
वह इस प्रारूप में दो बार फाइव विकेट हॉल और 10 बार फॉर विकेट हॉल ले चुके हैं। वह दूसरे सबसे कम मैचों में 200 एकदिवसीय विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 104 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। जॉन कैंपबेल (68 गेंदों में 101 रन, नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से), शाई होप (94 गेंदों में 104 रन, आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से) और आमिर जांगू (77 गेंदों में 114 रन, नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से) की जबरदस्त शतकीय पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने अपना अब तक का सबसे बड़ा वनडे स्कोर 405/7 बनाया।
Innings Break! #TeamIndia have been set a target of 406.
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
Our chase on the other side.
Scorecard ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/UWUPM9wudc
वहीं, भारत की ओर से गुरनूर बरार (2/96), डेब्यू करने वाले आकिब नबी (8.5 ओवर में 0/84) और रवींद्र जडेजा (2/75) को वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने बुरी तरह पीटा। गेंदबाजों में कुलदीप यादव (2/65) ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- बरसापारा में बरपा वेस्टइंडीज बल्लेबाजों का कहर, बना डाले ये दो बड़े रिकॉर्ड्स