KKR New Captain: शुक्रवार को पांच बार की टाइटल विजेता मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के पास वापस लौटने का फैसला किया है। एमआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके रोहित को दोबारा कप्तान बनाने की आधिकारिक घोषणा की तो इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स को भी अपना कप्तान मिलता नजर आ रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025-2026 में अजिंक्य रहाणे कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे थे, लेकिन उनके रिटायरमेंट के बाद इस खिलाड़ी को अगुवाई करने की जिम्मेदारी मिल सकती है।

इरफान ने किया समर्थन

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बनाने की मांग की है। इरफान ने जियो हॉटस्टार पर कहा, “केकेआर के खेमे में रिंकू सिंह को कप्तान बनाने को लेकर चर्चा हो रही है। फिलहाल टीम के पास कप्तान के ऑप्शन नहीं हैं, और ऐसे में रिंकू बेहतर विकल्प हो सकते हैं।”

इरफान ने यह भी कहा कि फ्रेंचाइजी ऑक्शन में किसी खिलाड़ी को खरीदकर उन्हें कप्तानी सौंप सकती है। उन्होंने इसके लिए वेस्टइंडीज के शाई होप का विकल्प भी सुझाया।

रिंकू-सुनील कप्तान के ऑप्शन

भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने रिंकू सिंह को कप्तान बनाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि पिछले सीजन रिंकू केकेआर के वाइस कैप्टन थे। हालांकि, सुनील नरेन भी कप्तान की रेस में शामिल हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा,

“अगर कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह को कैप्टन बनाने का निर्णय करती है तो उनके पास यही सबसे बेहतर ऑप्शन है। पिछले साल वह फ्रेंचाइजी के वाइस कैप्टन हैं और उनको कप्तान बनाना शानदार विकल्प होगा। रिंकू के अलावा सुनील नरेल भी एक अच्छे विकल्प होंगे, क्योंकि वह कप्तानी कर चुके हैं।”

ये भी पढ़ें- ‘मैं इसके लिए तैयार नहीं था…’ MI की कप्तानी संभालते ही रोहित का बड़ा खुलासा, कमान मिलने से पहले इनसे की बात

ऑक्शन में ये विकल्प भी रहेंगे मौजूद

कोलकाता नाइट राइडर अगर रिंकू सिंह या सुनील नरेन को कप्तान बनाना नहीं चाहती है तो उनको ऑक्शन में कुछ बेहतर विदेशी कप्तान मिल सकती हैं। इसमें पहला नाम शाई होप है,जो वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान हैं। वहीं, डेविड वॉर्नर भी ऑक्शन में शामिल होंगे, और उनपर भी केकेआर बोली लगाकर कप्तान बना सकती है।

इसके अलावा बेन स्टोक्स भी ऑक्शन में आएंगे और ऐसे में केकेआर उनके पीछे भी भाग सकती है, क्योंकि स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी कर चुके हैं और उनका यह अनुभव आईपीएल में केकेआर के बेहद काम आ सकता है।

ये भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को बड़ी राहत, ऑक्शन पूल में आए दो पूर्व कप्तान; एक बना चुका है चैंपियन