Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तान बनाया है। रोहित को तीन सीजन से पहले कप्तानी से हटा दिया गया, लेकिन हार्दिक पंड्या के जाने के बाद टीम प्रबंधन ने दोबारा उनको यह जिम्मेदारी सौंपी है।

39 वर्षींय कप्तान की अगुवाई में ब्लू एंड गोल्ड आर्मी ने पांच खिताब जीते हैं, लेकिन साल 2020 के बाद से यह टीम पोडियम पर अपनी जगह नहीं बना सकी है। एमआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह शुरू में कप्तानी संभालने के लिए तैयार नहीं थे।

को-ओनर अनंत अंबानी से की बात- रोहित

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह दोबारा कप्तानी बनने के लिए तैयार नहीं थे और इसके संदर्भ में उन्होंने अपने परिवार और टीम के को-ओनर अनंत अंबानी से बात की। रोहित ने कहा,

"शुरू में मेरा सच यही था कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मुझे पीछे जाकर इस बारे में सोचना पड़ा क्योंकि बहुत कुछ हो चुका था। मैं यह नहीं कह रहा कि इस टीम को एक लीडर के तौर पर मेरी जरूरत है। लेकिन इस टीम को अभी एक दिशा चाहिए। और वह दिशा चाहे जो भी हो, अगर मैं हूं, तो मैं इस टीम को आगे बढ़ाने में बहुत खुश हूं। मैं घर गया और इसके बारे में सोचा। मुझे समझ आया कि मैं क्या कर सकता हूं और क्या नहीं। मैं इस टीम की दोबारा कप्तानी कर सकता हूं या नहीं। और यह सब।"

पिछले सीजन को बताया निराशाजनक

रोहित शर्मा ने पिछले सीजन के बारे में बात करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी नतीजों से निराश थे। रोहित ने कहा, "हमारा सीजन बहुत निराशाजनक रहा। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई दूसरे खिलाड़ी भी हमारे खेलने के तरीके से काफी निराश थे। अगर आप अच्छा नहीं खेल रहे हैं, अगर आपकी टीम अच्छा नहीं कर रही है, तो आप निराश महसूस करते हैं। और यह कुछ ऐसा है जिससे हर कोई गुजर रहा था।” आईपीएल 2026 में मुंबई ने 14 में सिर्फ 4 मैच जीते थे, जबकि 10 में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- मार्क मार्केज ने फैंस को दिया बड़ा झटका, MotoGP से अचानक लिया संन्यास, शेयर किया भावुक क्यू कार्ड्स

यह वहीं टीम है जिसे हमने बनाया- रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने वीडियो में कहा कि यह वही टीम है, जिसे हमने बनाया है। रोहित बोले, "लेकिन फिर, इतनी सारी चीजों के बारे में सोचने के बाद, मुझे एहसास हुआ कि यह वही टीम है जिसे आपने बनाया है। 10 साल तक, आपने इस टीम की कप्तानी की। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि आप उस चुनौती को फिर से स्वीकार करने की कोशिश करें।"

रोहित शर्मा तीन साल बाद मुंबई की कप्तानी संभालने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने साल 2025 के बाद से किसी भी टीम की कप्तानी नहीं की है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोबारा मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी को कैसे अपना पाते हैं।

ये भी पढ़ें- Lionel Messi: लियोनेल मेसी की डिफेंडिंग चैंपियन इंटर मियामी MLS कप प्लेऑफ से बाहर