Sunil Gavaskar on Mohammed Siraj: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका नहीं मिला। टीम मैनेजमेंट ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। गुरनूर बरार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो प्रसिद्ध कृष्णा को बेंच पर बैठा दिया। लेकिन सिराज को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया। अब इस आक्रामक तेज गेंदबाज को सपोर्ट करते हुए भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सिराज हमेशा खुश रहते हैं- गावस्कर
इंडियन पेसर मोहम्मद सिराज को लेकर सुनील गावस्कर ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। गावस्कर ने कहा, "मोहम्मद सिराज हमेशा खुश रहते हैं। उन्हें जरूर उन लाइन और लेंथ के बारे में जानकारी देनी चाहिए जिनसे उन्हें बॉलिंग करनी चाहिए।" सिराज को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।
View this post on Instagram
वह पूरी सीरीज में सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए या फिर फील्ड पर खेल रहे खिलाड़ियों को पानी पिलाते दिखे। हालांकि, सिराज को बेंच पर बैठाने के निर्णयक पर पूर्व खिलाड़ी लगातार सवाल उठा रहे हैं और यह भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किन कारणों की वजह से सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया।
यकीन करना मुश्किल है- मोहम्मद कैफ
सुनील गावस्कर के अलावा भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने से हैरान थे। कैफ ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा,
"यह यकीन करना मुश्किल है कि इंडिया के सबसे अच्छे तेज बॉलरों में से एक होने के बावजूद मोहम्मद सिराज को फिर से ड्रॉप कर दिया गया है। सिराज को बुमराह के साथ इंडिया के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सबसे पहले विचार किया जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को वर्ल्ड-क्लास बॉलर कहा था और कहा था कि वह अच्छी बॉलिंग कर रहा था।"
ये भी पढ़ें- Lionel Messi: लियोनेल मेसी की डिफेंडिंग चैंपियन इंटर मियामी MLS कप प्लेऑफ से बाहर
WTC में झटके सर्वाधिक विकेट
मोहम्मद सिराज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस साइकिल में खेले 11 मैचों की 21 पारियों में 43 शिकार किए हैं, जबकि इसके बाद जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 16 इनिंग्स में 34 बैटर को चलता किया है।
लेकिन इस प्रदर्शन के बावजूद हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि सिराज फॉर्म में अच्छा नहीं चल रहा है और इसी के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। आपको बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने मौजूदा साइकिल में खेली 12 पारियों में सिर्फ 24 विकेट निकाले हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें वेलिंगटन टेस्ट खेलने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें- ‘मैं इसके लिए तैयार नहीं था…’ MI की कप्तानी संभालते ही रोहित का बड़ा खुलासा, कमान मिलने से पहले इनसे की बात