ICC Latest Rankings: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद अगली इनिंग में श्रेयस ने 40 रन बनाए और इसका फायदा अब उन्हें आईसीसी टी20आई रैंकिंग में मिली है।

श्रेयस बल्लेबाजों की लेटेस्ट आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर चढ़कर करियर के बेस्ट चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर के चौथे स्थान पर पहुंचने का मतलब है कि अब भारत के तीन खिलाड़ी टॉप चार में हैं, जिसमें ईशान किशन टॉप पर और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं।

इन बल्लेबाजों ने मचाई खलबली

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज श्रीलंका के कुसल मेंडिस तीन पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड 13 पायदान चढ़कर संयुक्त 24वें स्थान पर पहुंच गए। भारत के संजू सैमसन ने भी चार पायदान की छलांग लगाई और संयुक्त 27वें स्थान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी माज सदाकत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ में अपने प्रदर्शन के बाद 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

रोस्टन चेज को हुआ फायदा

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोस्टन चेज का भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन रहा है। जहां अन्य गेंदबाज काफी महंगी इकॉनमी से रन लुटा रहे हैं तो रोस्टन किफायती बॉलिंग कर रहे हैं। इसका फायजा उनको टी20आई रैंकिंग में मिला है।

भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बाद वह गेंदबाजों में 24 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर और ऑलराउंडरों में दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के सलमान मिर्जा टी20I बॉलिंग रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि सैम अयूब आठ स्थान ऊपर चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- संजू सैमसन के हैदराबाद में T20I रिकॉर्ड्स देख सहमे वेस्टइंडीज के गेंदबाज! 236 के स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन

टेस्ट में जडेजा का जलवा

भारत के रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में बढ़त बनाए हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि साइमन हार्मर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने प्रदर्शन के बाद पाँच स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त 23वें स्थान पर पहुंचे। डरबन के किंग्समीड में पहले टेस्ट में रेनशॉ ने पहली पारी में 190 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए।

उनके प्रदर्शन ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में टॉप 100 से बाहर से संयुक्त रूप से 49वें स्थान पर पहुंचा दिया। उनके टीम के साथी मार्नस लाबुशेन, जो पहले दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज थे, चार स्थान ऊपर चढ़कर 34वें स्थान पर आ गए। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडेन मार्करम भी चार स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गए।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, न्यूजीलैंड की धरती पर अब 15 नहीं, कुल इतने मैच खेलेगी टीम इंडिया