Sanju Samson Stats in Hyderabad Stadium: बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। इस मैच से पहले चर्चा हो रही थी कि वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है लेकिन संजू सैमसन को यहां पर बेंच पर बैठना टीम मैनेजमेंट की सबसे बड़ी भूल हो सकती है। संजू इस मैदान पर सिर्फ एक इंटरनेशनल मैच खेला है और इस प्रदर्शन के चलते उनका इस मैदान पर खेलना शत प्रतिशत तय है।
236 के स्ट्राइक रेट से बनाया था शतक
संजू सैमसन ने इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है और उसमें उनके बल्ले से तूफानी शतकीय पारी देखने को मिली थी। संजू ने 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 22 गेंदों पर 50 रन बनाए थे और अगली 18 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था।
Muscular and Intentful 💪 Sanju Samson made full use of the Powerplay ✅ Updates ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @IamSanjuSamson https://t.co/ATcAq8UAX2
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
इस मैच में संजू ने सिर्फ 40 गेंदों पर संचुरी पूरी कर ली थी, जबकि मैच में इस धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ने 47 बॉल पर 111 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 236.17 का था और बल्ले से 11 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के निकले थे।
श्रृंखला में ठोक चुके हैं एक पचासा
मौजूदा टी20 सीरीज में संजू सैमसन के हालिया प्रदर्शन देखे तो वह मिला-जुला रहा है। इस 31 वर्षींय बल्लेबाज ने इस सीरीज के पहले मैच में 11 रन बनाए थे तो दूसरे मैच में 82 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद तीसरे मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले। संजू रांची में शानदार फॉर्म दिखाया था और उसी के आधार पर उनको इस सीरीज के चौथे मैच में चांस दिया जा सकता है।
IPL में 51 की औसत से बनाते हैं रन
सिर्फ इंटरनेशनल ही नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी संजू सैमसन को यह मैदान काफी पसंद है। इस स्टेडियम में संजू सैमसन अभी तक 9 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 51.43 की दमदार औसत से 360 रन बनाए हैं।
इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी निकल चुकी है। यकीनन टीम मैनेजमेंट भी इन आंकड़ों को देख रही होगी और इस आधार पर संजू को ड्रॉप करना काफी मुश्किल है।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया पर टूटेगा इस खूंखार बल्लेबाज का कहर! 3 मैचों में बैठा रहा बाहर, अब हैदराबाद में करेगा छक्कों की बारिश