India vs New Zealand: भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज खेल रही है और इसके तीन मैच खेले जा चुके हैं। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां दोनों देशों के बीच कुल 15 मैच खेले जाने हैं। लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों का रोमांच बढ़ाने के लिए बोर्ड अब एक अतिरिक्त मैच जोड़ने की तैयारी कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां खेला जा सकता है ये मैच।
कुल इतने मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारत का न्यूजीलैंड दौरा काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि इस देश में भारतीय टीम को पांच वनडे, पांच टी20 इंटरनेशनल और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और 1 नवंबर तक टी20 सीरीज चलेगी।
You have never seen A Double Super Over with more excitement and thrills than this.. IND vs NZ.!🥵✨ Four runs off the last ball— A heart-stopping match.....!🥶 https://t.co/YP09ElDoo1
— Nafees (@Nafees_22) October 13, 2026
टी20 समाप्त होने के बाद 4 नवंबर से पांच वनडे मैचों का आगाज होगा और इसके बाद 19 नवंबर से दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरे टीम इंडिया को दो टेस्ट खेलने हैं। भारत की सीनियर टीम के अलावा भारत की ‘ए’ टीम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलेगी। यह सीरीज 10 नवंबर को खत्म होगी। यानी भारत को इस सीरीज में कुल 15 मैच खेलने हैं।
बढ़ाया गया एक और मैच!
अनौपचारिक मल्टी डे टेस्ट मैच की समाप्ति 10 नवंबर को होगी और 19 नवंबर से भारत-न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में इस 8 दिन के खाली समय में भारतीय टीम एक वॉर्म-अप मैच खेल सकती है, जिसके जरिए वह अपनी तैयारियों और अपने बेंच की ताकत को आजमा सके। अभी तक इसको लेकर दोनों बोर्ड्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।
भारत के लिए अहम होगी टेस्ट सीरीज
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की ताजा अंक तालिका में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। अगर भारत को फाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उन्हें यह दोनों मैच जीतने होगी, क्योंकि एक भी हार उनके फाइनल में पहुंचने की राह को मुश्किल बना सकती है। हालांकि, भारतीय टीम के आंकड़े न्यूजीलैंड में लाल गेंद के खेल में कुछ खास नहीं हैं, लेकिन हालिया टीम इंडिया कीवियों को उन्हीं के घर में बड़ी चुनौती दे सकती है।
ये भी पढ़ें- संजू सैमसन के हैदराबाद में T20I रिकॉर्ड्स देख सहमे वेस्टइंडीज के गेंदबाज! 236 के स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन