Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने गुरुवार, 12 नवंबर को 31 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में मौजूदा राजनीतिक चेहरों के साथ कई नए नामों को भी जगह दी गई है। बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी के मुताबिक, उम्मीदवारों के चयन से पहले राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक हुई। इसमें टिकट वितरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वे रिपोर्ट के जरिए मिले फीडबैक और नेताओं की चुनावी स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता ने उम्मीदवारों की सूची जारी की।
अमृतसर से जालंधर तक इन चेहरों पर जताया भरोसा
AAP ने सुजानपुर से स्वर्ण एस. सलारिया, पठानकोट से रोहित सियाल, गुरदासपुर से रमन बहल, दीनानगर से शमशेर सिंह और कादियां से गुरिकबल सिंह महल को टिकट दिया है।
वहीं, फतेहगढ़ चूड़ियां से जोबन रंधावा, राजा सांसी से सोनिया मान, मजीठा से तलवीर सिंह गिल, अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू और पट्टी से जसकंवर सिंह गिल उर्फ जस्सा पट्टी चुनाव मैदान में होंगे।
जालंधर और दोआबा क्षेत्र में इन उम्मीदवारों को मौका
पार्टी ने भोलाथ से एडवोकेट हरसिमरन सिंह, कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा, फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार छब्बेवाल, फिल्लौर से हरजोत कौर लोहटिया और शाहकोट से बलवीर सिंह पाला जलालपुर को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर, जालंधर कैंट से दीपक बाली और आदमपुर से पवन कुमार टीनू को टिकट दिया गया है।
मालवा क्षेत्र में भी उम्मीदवारों का ऐलान
AAP ने मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी, नवांशहर से रॉबी कांग, चमकौर साहिब से जसवीर सिंह गढ़ी, खरड़ से परमिंदर सिंह गोल्डी और दाखा से डॉ. केएनएस कांग को मैदान में उतारा है।
वहीं, जगराओं से सरवजीत कौर मनुके, अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा, बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, लंबी से रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां, बठिंडा ग्रामीण से गोपाल सिंह और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर को उम्मीदवार बनाया गया है। शुतराणा से वनींदर कौर लोम्बा को टिकट दिया गया है।
अगले साल होना है पंजाब विधानसभा चुनाव
पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल यानी 2027 में होने हैं। 31 उम्मीदवारों की सूची जारी कर AAP ने चुनावी रणनीति का शुरुआती संकेत दे दिया है। टिकटों के चयन में सर्वे रिपोर्ट और राजनीतिक फीडबैक को अहम आधार बताया गया है। अब इन उम्मीदवारों के सामने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक पहुंच बनाने की चुनौती होगी।
और पढ़ें: कभी फोन तो कभी अश्लील PDF...DU के प्रोफेसर पर छात्रा की शिकायत से मचा हड़कंप