Aakash Chopra Picks Mumbai Indians Playing 11: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। बुधवार को मुंबई ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जाने दिया तो उनकी जगह पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपये में शामिल किया है।
एमआई के लिए यह डील फायदे का सौदा है, क्योंकि अर्शदीप के आने उनको एक अनुभवी लेफ्ट आर्म पेसर मिला है, जिनके नाम टी20आई में 150 से अधिक विकेट दर्ज है। वहीं, आकाश चोपड़ा के मुताबिक, आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन कैसी रहती है, चलिए आपको बताते हैं।
रोहित-रिकेल्टन ओपनिंग
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन चुनी है। ओपनर के तौर पर आकाश ने रोहित शर्मा और साउथ अफ्रीका के दो धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाजों को चुना है। इसमें रयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक का नाम शामिल है।
आकाश के मुताबिक, इनमें से कोई एक रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कर सकता है। इसके बाद तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को रखा है तो चौथे पर सूर्यकुमार यादव को भेजने की बात कही है। पिछले सीजन तिलक और सूर्या के बैटिंग पोजिशन में बदलाव देखने को मिले थे।
नमनधीर पांचवें, रदरफोर्ड छठे
प्लेइंग इलेवन में आकाश चोपड़ा ने नमनधीर को पांचवें स्थान पर रखा है। नमन के सितंबर में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था और वनडे-टी20आई टीम में अपनी मजबूत जगह बना चुकी है। बैटिंग क्रम में छठे नंबर पर शेरफेन रदरफोर्ड और सातवें पर विल जैक्स को आकाश चोपड़ा ने चुना है।
आपको बता दें कि, आकाश द्वारा चुने गए शेरफेन और विल जैक्स पारी को शानदार फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं और यही वजह रही होगी कि इस पूर्व ओपनर ने शेरफेन और जैक्स को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
अर्शदीप-बुमराह को मिली जगह
मुंबई इंडियंस में अर्शदीप सिंह के आने से टीम का गेंदबाजी डिपार्टमेंट काफी मजबूत हो गया है। आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कार्बिन बॉश और मयंक मार्कंडे को चुना है।
आकाश ने यह भी कहा कि आप कार्बिन की जगह दीपक चाहर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जबकि अगर आप कार्बिन के साथ नहीं जाना चाहते हैं तो फिर चाहर के अलावा अफगानिस्तान के युवा मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर को भी खिला सकते हैं।
वहीं, आकाश ने एमआई की कप्तानी को लेकर कहा कि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव या तिलक वर्मा में से किसी एक को कप्तानी मिल सकती है। हालांकि, उन्होंने किसी एक खिलाड़ी का नाम नहीं लिया।
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक / रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमनधीर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कार्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मयंक मार्कंडे।
ये भी पढ़ें- ‘अक्षर कप्तानी नहीं चाहते…’ दिल्ली की कप्तानी की फंसा पेंच! आकाश चोपड़ा ने बताया कौन होगा नया कप्तान