Chetan Sharma on Mohammed Shami: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट रिटायरमेंट पर पूर्व भारतीय चीफ सेलेक्टर और तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने शमी को एक महान क्रिकेट बताया और कहा कि उनकी कमी टीम इंडिया को रेड बॉल क्रिकेट में हमेशा खलेगी।

36 वर्षींय इंडियन पेसर ने 6 नवंबर 2026 को एक वीडियो शेयर कर संन्यास की घोषणा की, जिससे खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में उनके 13 साल के सफर का अंत हो गया। शमी ने ठीक उसी दिन संन्यास लिया, जब उन्होंने टेस्ट में डेब्यू किया था यानी 6 नवंबर, 2013 को।

वह एक महान खिलाड़ी हैं- चेतन शर्मा

भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का कहना है कि मोहम्मद शमी एक महान क्रिकेट हैं, और इसमें कोई दोराय नहीं है। पूर्व तेज गेंदबाज ने शमी की तारीफ करते हुए कहा,

“मोहम्मद शमी एक महान क्रिकेटर हैं और इसमें कोई शक नहीं है। हर महान खिलाड़ी जानता है कि सही समय कब आया है, और यह उनका फैसला है, जिसका हमें सम्मान करना चाहिए।’’ शर्मा ने आगे कहा, "हालांकि, हम निश्चित रूप से उनकी अपराइट सीम पोजिशन और जिस तरह से वह गेंद को इतनी मूवमेंट के साथ आगे बढ़ाते हैं, उसे मिस करेंगे।" 

शमी से सीखें बॉलिंग- शर्मा

चेतन शर्मा ने युवा तेज गेंदबाजों से शमी के बॉलिंग एक्शन की स्टडी करने की भी अपील की, और उनके सीम प्रेजेंटेशन को एक ऐसा स्किल बताया जिसे अनुभवी पेसर भी दोहराने में मुश्किल महसूस करेंगे। शर्मा ने कहा,

“मैं हमेशा युवा खिलाड़ियों से कहता हूं कि अगर आप गेंद को छोड़ना सीखना चाहते हैं, तो मोहम्मद शमी को देखें। हमने भी तेज बॉलिंग की है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी उस तरह की सीम पोजिशन बना पाया है जो शमी लगातार हासिल करते हैं। इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

उनकी सीम पोजिशन खास है- पूर्व मुख्य चयनकर्ता

पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा का मोहम्मद शमी की सीम पोजिशन को बेहद खास बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनसे युवाओं को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। चेतन शर्मा ने कहा,

“जब कोई खिलाड़ी 60 टेस्ट मैच खेलने और 200 से ज़्यादा विकेट लेने के बाद रेड-बॉल क्रिकेट से रिटायर होता है, तो आपको एहसास होता है कि शायद आपको वह खास स्किल फिर कभी देखने को न मिले। उनकी सीम पोज़िशन कुछ खास है। युवा क्रिकेटरों को मोहम्मद शमी से बहुत कुछ सीखना है, और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

ये भी पढ़ें- JioHotstar या FanCode पर नहीं, बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देखें IND vs NZ लाइव मैच!