India-Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के क्रिकेट गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला करने वाले हैं, लेकिन निशिन में लगातार हो रही बारिश, शनिवार के फाइनल मुकाबले में बड़ा ट्विस्ट ला सकती है।
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका पर 124 रन की बड़ी जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। भारत ने सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169/7 रन बनाए, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट लेकर श्रीलंका को सिर्फ 45 रन पर आउट कर दिया।
भारत का सिल्वर पक्का
श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत ने भारत का सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है, लेकिन गत चैंपियन से स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी, जिसके लिए उनका सामना कट्टर विरोधी पाकिस्तान से होगा। हालांकि, अगर इस मैच में बारिश बाधा बनती है तो क्या होगा?
Your big questions before the big one, answered by @Vimalwa 👀
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 2, 2026
Vimal Kumar breaks down everything you need to know ahead of the Pakistan-India Asian Games final - from the reserve-day rule to what happens to the gold medal if rain has its say.
Watch Pakistan vs India TOMORROW,… pic.twitter.com/aVlNQcWrDo
क्या भारत गोल्ड की दावेदारी खो देगा और सिल्वर से संतोष करना पड़ेगा? दरअसल निशिन में मौसम का अनुमान चिंता का विषय हो सकता है। AccuWeather के अनुसार, शनिवार सुबह बारिश की 62% संभावना है, और दोपहर में इसके 25% तक गिरने की उम्मीद है। टेम्परेचर 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है, जबकि बादल लगभग 37% रहने की उम्मीद है।
क्या भारत को मिलेगा गोल्ड?
पिछली बार हांग्जो में हुए एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ था लेकिन बेहतर रैंकिंग की वजह से टीम इंडिया को स्वर्ण पदक मिला था। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा।
अगर बारिश की वजह से फाइनल का कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो 2026 एशियन गेम्स के नियम पिछले एडिशन के नियमों से अलग होंगे। मौजूदा एडिशन के नियमों के तहत, अगर फाइनल बिना किसी नतीजे के रद्द हो जाता है, तो गोल्ड मेडल भारत और पाकिस्तान के बीच शेयर किया जाएगा।
भारत-पाकिस्तान शेयर करेंगे मेडल
भारत और पाकिस्तान के बीच अगर बारिश बाधा बनती है तो इस स्थिति में दोनों टीमें गोल्ड मेडल को शेयर करेंगी। बता दें कि, भारत का फाइनल तक का रास्ता शानदार रहा।
श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन की शानदार पारी ने भारत को 124 रन की जीत दिलाने में बहुमूल्य योगदान निभाया, क्योंकि बैटिंग के लिए पिच अधिक मददगार नहीं थी, लेकिन ईशान ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत को फाइनल में पहुंचा दिया। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है।
ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने फैंस को दिया बड़ा झटका, अचानक की रिटायरमेंट की घोषणा