खेल
2027 वर्ल्ड कप से पहले अचानक हेड कोच ने दिया इस्तीफा, बीच मझदार में छोड़ा टीम का साथ
2027 वर्ल्ड कप से पहले एक टीम के हेड कोच ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे सभी काफी चिंतित हैं।
Head Coach: किसी भी टीम या खिलाड़ी के सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ उसके कोच का होता है और जब कोच बीच मझदार साथ छोड़ दे तो किसी का भी मुश्किल में पड़ना लाजमी है। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज हो गई हैं। मगर इसी बीच एक टीम के हेड कोच ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे सभी काफी चिंतित हैं। तो आइए जान लेते हैं, क्या है सारा मामला और किस हेड कोच ने दिया है अपना इस्तीफा।
अचानक हेड कोच ने दिया इस्तीफा
दरअसल, अब अगला मेजर आईसीसी इवेंट 2027 वर्ल्ड कप है और सभी इसमें अपना बेहतर करना चाहते हैं। इसके लिए लगातार मेहनत में लगे हुए हैं। लेकिन अचानक कनाडा क्रिकेट टीम के हेड कोच मोंटी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने महज 3 महीने के कार्यकाल के बाद ही अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने मई में टीम को ज्वाइन किया था और अब अचानक उनके पद छोड़ने की वजह से फैंस परेशान हैं। चूंकि पहले से ही टीम खराब दौर से गुजर रही है और बोर्ड पर भी कार्रवाई चल रही है। मोंटी इससे पहले साल 2019 में भी इस टीम के हेड कोच रह चुके थे। यह उनका टीम के साथ दूसरा कार्यकाल था।
मोंटी देसाई ने कही ये बात
अपने सोशल मीडिया अकॉउंट X के जरिए मोंटी देसाई ने हेड कोच पद से इस्तीफा देते हुए लिखा, "एक छोटा लेकिन अहम पड़ाव। पिछले तीन महीनों में अंतरिम हेड कोच के तौर पर काम करने का मौका देने के लिए क्रिकेट कनाडा का शुक्रिया।"
52 साल के देसाई ने आगे लिखा, "हर माहौल हमें कुछ न कुछ सिखाता है। इस अनुभव ने मेरे इस विश्वास को और मजबूत किया है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन समय, भरोसे, तैयारी, मज़बूत रिश्तों और सामूहिक ज़िम्मेदारी से ही आता है।"
कोच ने अपनी बात को खत्म करते हुए लिखा, " खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। मैं यहां बने रिश्तों, मिली सीख और योगदान देने के मौके के लिए शुक्रगुज़ार हूं। कनाडाई क्रिकेट की लगातार तरक्की और कामयाबी की कामना करता हूं।"
शुरू की नए हेड कोच की तलाश
बताते चलें कि क्रिकेट कनाडा ने अब मोंटी देसाई के हेड कोच पद छोड़ने के बाद नए हेड कोच की तलाश शुरू कर दी है। बोर्ड ने हेड कोच के लिए आवेदन मांगे हैं और जो कोई भी कोच बनना चाहता है वो 28 अगस्त तक आवेदन कर सकता है। मालूम हो कि कनाडा क्रिकेट टीम को अब 9 अक्टूबर से ओमान में वर्ल्ड कप लीग-2 के मुकाबले खेलने हैं।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल कप्तान- केएल राहुल उपकप्तान, सिंहली टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हुआ ऐलान
Written By Anil Kumar
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।