Harry Brook Record: इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। मंगलवार को साउथेम्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में ब्रूक ने बल्ले से धमाल मचाते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

साथ ही इस मैच में ब्रूक ने एक ऐसा कारनामा भी कर दिखाया, जो उनसे पहले आज तक किसी भी टी20 कप्तान ने नहीं किया था। ब्रूक की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लिश टीम ने यह मैच 119 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

साउथेम्प्टन नें ब्रूक की तूफानी पारी

टी20 सीरीज के ओपनिंग मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, उनको नहीं मालूम था कि यह निर्णय उनके लिए मुश्किलों भरा होगा। इंग्लिश पारी की शुरुआत करने उतरे एनेउरिन डोनाल्ड बड़ी पारी नहीं खेल सके और 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद नंबर तीन पर आए कप्तान हैरी ब्रूक ने पहली गेंद से ही प्रहार करना शुरू कर दिया। ब्रूक ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया तो अगली 12 गेंदों में अगले 50 रन जोड़कर अपना शतक पूरा कर लिया। ब्रूक ने मैच में 49 गेंदों पर 114 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के देखने को मिले थे।

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास

ब्रूक की जबरदस्त पारी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 12.70 के रन रेट से 254/4 रन बनाए थे। यह ब्रूक का एक कैलेंडर ईयर में दो दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्ण सदस्य टीम के एकमात्र कप्तान हैं।

आपको बता दें कि, साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टेस्ट में 7 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था तो पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2017 और 2018 के कैलेंडर ईयर में बतौर कप्तान छह शतक ठोके थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, ब्रूक अब 2026 में दो शतकों के साथ अकेले खड़े हैं।

इंग्लैंड ने जीता मैच

मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने यह मैच 119 रन के अंतर से जीत लिया। पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 254 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसमें ब्रूक ने सर्वाधिक नाबाद 114 रन बनाए तो विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 80 रन की बेहतरीन पारी खेली।

वहीं, विल जैक्स ने 12 गेंदों पर 21 रन जड़े। इसके बाद 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई पारी 19 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालेज ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। वहीं, इंग्लिश गेंदबाजी में सबसे अधिक 3 विकेट सन्नी बेकर ने झटके।

ये भी पढ़ें- दूसरे टी20 में नीतीश कुमार रेड्डी का जलवा, 3 ओवर में बदला खेल, 159 पर रुकी अफगानी पारी