Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम के मध्यम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को साल 2022 के बाद से टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिला है। भुवी ने आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय जर्सी पहनी थी और इसके बाद चयनकर्ताओं ने उनको नजरअंदाज कर दिया था।

हालांकि, भुवी भी उम्मीद छोड़ चुके हैं कि उनको वापसी का मौका मिलेगा, लेकिन हाल ही में उनके एक बयान ने फैंस की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है। भुवी ने मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर अपने दिल का हाल बयां किया।

बिल्कुल मौका मिलना चाहिए-भुवी

36 वर्षींय भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदों को बार–बार खारिज करते आए हैं, लेकिन जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको टीम इंडिया में खेलने का एक और मौका मिलना चाहिए तो उन्होंने बिना वक्त गंवाए कहा, ‘बिल्कुल।’

भुवी ने इसके बाद कहा कि मैं किसी को साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं, लेकिन हां मुझे दोबारा भारतीय टीम की जर्सी पहनने में खुशी होगी।

मैं उस दौर से आगे निकल चुका हूं-भुवनेश्वर कुमार

दाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस बात को स्वीकार किया कि वह इस स्तर पर पहुंच गए हैं कि जहां एक और बार टीम से बाहर किए जाने से उनपर कोई असर नहीं होता है। भुवी बोले..

"मैं उस दौर से आगे निकल चुका हूं जब मैं अगली सीरीज का इंतजार करता था।" भुवी को 2022 के बाद से टीम इंडिया में दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, भुवी ने स्वीकार किया था कि उनको उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड दौरे के बाद उनको एक से दो सीरीज और खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा न हो सका।

टीम प्रबंधन से फोन आया था- भुवी

भारतीय टीम से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड दौरे के बाद उनको उम्मीद थी कि चयनकर्ता उसे टीम में वापस ले सकते हैं। उसे टीम मैनेजमेंट से फोन आया था और उसने इसे इस बात का संकेत समझा कि आगामी दो सीरीजों के लिए उस पर विचार किया जा सकता है। भुवी ने कहा, 

"मुझे एक कॉल आया था। उन्होंने जो कहा, उसके आधार पर मुझे लगा कि शायद अगली दो सीरीज में मुझे मौका मिल सकता है। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि ऐसा नहीं है।

यह दुखद नहीं था, क्योंकि तब मुझे पता चल गया था कि क्या हो रहा है, और मैंने इसे स्वीकार कर लिया। यह आसान नहीं था, लेकिन परिवार ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई।"

आईपीएल में मचा रहे हैं धमाल

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार को मोटी रकम देकर खरीदा था और पहले सीजन भुवी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करके टीम को चैंपियन बना दिया।

भुवी ने आरसीबी के लिए पहली सीजन में 17 विकेट लिए थे तो आईपीएल 2026 में भुवी ने अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाते हुए 17.89 की शानदार औसत से 28 बल्लेबाजों का शिकार किया था।

भुवी ने आने से आरसीबी की दशकों पुरानी गेंदबाजी की समस्या हल हो चुकी थी और यही वजह रही कि 2025 और 2026 में बेंगलुरु ने लगातार दो बार खिताब को उठाया। इस प्रदर्शन के बाद पूर्व खिलाड़ी भी भुवी की वापसी की मांग कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती हुए चोटिल, इन 3 में से 1 स्पिनर कर सकता है रिप्लेस!