Gautam Gambhir Dressing Room Speech: भारत और न्यूजीलैंड के खेली गई पांच टी20आई मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 3-2 से जीत लिया। भारत ने शुरुआती तीन मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज की तो आखिरी के दो मैच मेजबानों के नाम रहे।
हालांकि, पहले तीन मैच जीतने के बाद लग रहा था कि भारत सीरीज में अंतिम दो मैच भी जीत लेगी, लेकिन अंत में मेजबानों की शानदार वापसी ने टीम इंडिया की जीत को सिर्फ तीन पर सीमित कर दिया। हैमिल्टन में टी20 समाप्त होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में जोशीली स्पीच दी।
आपको गर्व होना चाहिए- गंभीर
न्यूजीलैंड जाने से पहले टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से हुई थी जो 2-2 की समाप्ति पर रही। इससे कही न कही खिलाड़ियों के मनोबल पर असर जरूर पड़ा होगा, लेकिन न्यूजीलैंड में शुरुआती तीन मैच जीतकर प्लेयर्स ने शानदार खेल दिखाया।
वहीं, पांचवां टी20आई जीतने के बाद गंभीर ने कहा की आखिर के दो मैच हमारे हक में नहीं गए, लेकिन इसके बावजूद मुझे आप सभी पर गर्व है। गंभीर ने कहा, "
आप लोगों ने पूरी सीरीज में जो मेहनत की है, उस पर आपको बहुत गर्व हो सकता है। सीरीज जीतना, खासकर जब आपके पास तैयारी के लिए सिर्फ एक दिन था और आप न्यूजीलैंड जैसी क्वालिटी टीम के खिलाफ उनके ही घर में खेल रहे थे, एक शानदार उपलब्धि है।’’
🗣️ 𝙔𝙤𝙪 𝙜𝙪𝙮𝙨 𝙝𝙖𝙫𝙚 𝙨𝙚𝙩 𝙩𝙝𝙚 𝙩𝙤𝙣𝙚 𝙛𝙤𝙧 𝙩𝙝𝙚 𝙧𝙚𝙨𝙩 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙩𝙤𝙪𝙧. 👏 🎥 Inside the #TeamIndia dressing room as our Head Coach @GautamGambhir praises a commendable series-winning effort 🙌 🔽 WATCH | #NZvIND https://t.co/eShVMaPRJa
— BCCI (@BCCI) November 2, 2026
हम दो मैच जीतना चाहते थे- गंभीर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को आखिरी दो मैचों में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली थी। लेकिन सीरीज भारत के नाम रही। इसपर भारतीय मुख्य कोच ने कहा,
‘’आप सिर ऊंचा करके वापस जा सकते हैं। हम पिछले दो गेम भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं। मुझे लगा कि आप लोगों ने बाकी टूर के लिए माहौल बना दिया है। सीरीज़ शुरू होने से पहले, मैंने कहा था कि माहौल बनाने की ज़िम्मेदारी आपकी है। अब, यह ODI और टेस्ट टीमों पर है कि वे वहीं से शुरू करें जहां से उन्होंने छोड़ा था।"
ये रहा था सीरीज का हाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरुआती दो मैच क्राइस्टचर्च में खेले गए थे। भारत ने दोनों ही मैचों में चार-चार विकेट की शानदार जीत दर्ज की थी।
इसके बाद अगली भिड़ंत वेलिंगटन में हुई, जहां टीम इंडिया को 6 विकेट की तूफानी जीत मिली। सीरीज का चौथा मैच ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने 87 रन की जीत मिली तो पांचवां मैच कीवियों ने 7 विकेट से जीता।
ये भी पढ़ें- ‘वह अब सिर्फ टेस्ट…’ रवींद्र जडेजा की वनडे में वापसी पर पुजारा ने कही चुभने वाली बात, अभिषेक ने किया सपोर्ट