England ODI Squad: पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय ट्राई-सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया हैा चयनकर्ताओं ने आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए आठ साल बाद लेग स्पिन गेंदबाज को मौका दिया गया है।
इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था लेकिन अब उनको पाकिस्तान में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए दल का हिस्सा बनाया गया है।
8 साल बाद इंटरनेशनल टीम में वापसी
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 18 अक्टूबर से शुरू हो रही ट्राई सीरीज के स्क्वाड की घोषणा कर दी है, जिसमें लेग-स्पिनर मेसन क्रेन को आठ साल बाद अचानक इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। 29 साल के क्रेन ने इंग्लैंड के लिए आखिरी बार जनवरी 2018 में सिडनी में पांचवें एशेज टेस्ट में खेला था।
16-player squad named for this month’s ODI tri-series in Pakistan
— England Cricket (@englandcricket) October 1, 2026
Read more 👉 https://t.co/0T4ijyHFa6 pic.twitter.com/btCNJfSmIo
इसके अलावा क्रेन अपने देश के लिए 2017 में दो T20I भी खेल चुके हैं। क्रेन को ग्लेमोर्गन के साथ घरेलू समर में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में रेहान अहमद की जगह मौका मिला है। ऐसे में उनपर शानदार प्रदर्शन कर टीम में स्थायी जगह बनाने का दबाव होगा।
राशिद-कुरेन को मिला मौका
इंग्लैंड ने ऑलराउंडर जेम्स कोल्स और फास्ट बॉलर हेनरी क्रोकोम्बे की जोड़ी को भी टीम में शामिल किया है। सीनियर लेग-स्पिनर आदिल राशिद और ऑलराउंडर सैम कुरेन हाथ और कमर की चोटों से उबरने के बाद वापस आ गए हैं।
लेकिन जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई वनडे सीरीज के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बाहर बैठे रहेंगे, जिसे इंग्लैंड ने 2-1 से जीता था, जबकि स्टार फास्ट बॉलर जोफ्रा आर्चर को गर्मियों में अपना वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया गया है।
घुटने की सर्जरी के बाद मिडिल-ऑर्डर बैटर जैकब बेथेल बाहर हैं, जबकि पेसर ब्रायडन कार्स, जिनकी डर्बी नाइट क्लब के बाहर हुई एक घटना के लिए क्रिकेट रेगुलेटर ने जांच की थी, उन्हें अभी भी शामिल नहीं किया गया है।
18 अक्टूबर से शुरू होगी ट्राई-सीरीज
रावलपिंडी और लाहौर में होने वाली ट्राई-सीरीज 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच से शुरू होगी। इंग्लैंड अपने कैंपेन की शुरुआत 20 अक्टूबर को रावलपिंडी में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ करेगा और फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड के पूर्व बैटर केविन पीटरसन पाकिस्तान में टीम के साथ नहीं होंगे, हालांकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्दियों के मैचों के लिए वह अपनी मेंटर की ड्यूटी फिर से शुरू करने वाले हैं।
इंग्लैंड का स्क्वाड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।
ये भी पढ़ें- आखिरी वनडे से बाहर हुआ खूंखार भारतीय तेज गेंदबाज, CSK के प्लेयर को मिल सकता है मौका