Prasidh Krishna Miss Last ODI: बुधवार को भारत-वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी के बरसापारा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए श्रृंखला के दूसरे हाई-स्कोरिंग वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो गए। उन्होंने 5 ओवर डाले थे, जिसमें 9 की इकॉनमी से 45 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया।

हालांकि, अब वह तीसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। अंशुल को इंडिया 'ए' और ऑस्ट्रेलिया 'ए' के बीच चल रहे रेड-बॉल गेम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रमुख हिंगे को शामिल किया गया है।

हैमस्ट्रिंग में लगी चोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी के समय हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह तीसरे वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। प्रसिद्ध वह अब आगे के स्कैन के लिए बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे, और उनके ठीक होने की टाइमलाइन उसी के आधार पर तय की जाएगी।

प्रसिद्ध ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 5 ओवर डाले थे, जिसमें वह काफी महंगे साबित हुए थे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ओपनर कीसी कार्टी को चलता किया था। लेकिन 5 ओवर फेंकने के बाद वह मैदान के बाहर चले गए और दोबारा वापस नहीं लौटे।

31वें ओवर में हुए थे चोटिल

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध ने 4 ओवर का शुरुआती स्पेल डाला था, जो काफी शानदार था। प्रसिद्ध ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कैरिबियन बल्लेबाजों से कठिन सवाल पूछे थे। लेकिन, इसके बाद कप्तान शुभमन ने उन्हें 31वां ओवर डालने के लिए बुलाया, लेकिन ओवर पूरा होने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए और वापस नहीं लौटे।

उनके अचानक बाहर जाने से भारतीय टीम मैनेजमेंट को नमन धीर के पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन की ओर रुख करना पड़ा, जिन्होंने 6.1 ओवर फेंके, हालांकि वह खुद भी ऐंठन के कारण पहले थोड़ी देर के लिए मैदान से चले गए थे।

अंशुल की एंट्री, सिराज को मौका

प्रसिद्ध के बाहर होने की स्थिति में अंशुल कंबोज को उनके स्थान पर स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, जिसकी घोषणा बीसीसीआई द्वारा जल्द की जा सकती है। हालांकि, उनको सीधे प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि प्रसिद्ध के बाहर होने की स्थिति में टीम मैनेजमेंट मोहम्मद सिराज को आखिरी वनडे खिला सकते हैं।

आपको बता दें कि, शुरुआती दो मैचों में सिराज बेंच पर बैठे थे। पहले मैच में सिराज को आराम देकर रेड्डी को मौका दिया तो दूसरे मैच में आकिब नबी ने डेब्यू किया। अब सिराज तीसरे वनडे में गेंदबाजी से कहर बरपाते दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- T20I में ईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, अब निशानें पर होंगे सूर्यकुमार के 2 कीर्तिमान