Australia defeated South Africa: आठ साल बाद साउथ अफ्रीका गई ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में 214 रन की शानदार जीत हासिल कर ली है। डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए सुपरहिट मैच में मेजबान को जीत के लिए 421 रन का विशालकाय टारगेट मिला था, लेकिन प्रोटियाज की दूसरी पारी सिर्फ 206 रन पर सिमट गई और 214 रन से मुकाबला गंवा बैठी।

कंगारुओं की इस जीत में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का अहम रोल रहा, जिन्होंने दूसरी पारी में 49 रन देकर 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और टेस्ट क्रिकेट में अपना बेस्ट बॉलिंग फिगर दर्ज किया।

421 रन का मिला था लक्ष्य

421 रन के टारगेट का पीछा ने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने अपना पहला विकेट सिर्फ 7 के स्कोर पर गंवा दिया था। रियान रिकल्टन (2) को जोश हेजलवुड ने विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद एडेन मार्करम और डेविड बेडिंगहम ने दूसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की।

जब लग रहा था कि यह पार्टनरशिप बड़ी होती जा रही है, तभी हेजलवुड ने बेडिंगहम (46) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार अपने विकेट गंवाए और मैच के पांचवें दिन के दूसरे सेशन में 206 रन पर ऑलआउट हो गए।

जोश की गेंदबाजी ने बरपाया कहर

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम ने 75 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम जीत की दहलीज पार नहीं कर सकी। मैच के आखिरी दिन हेजलवुड ने साउथ अफ्रीका के निचले क्रम को ध्वस्त किया और ऑस्ट्रेलिया की पांचवें दिन मैच में पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

हेजलवुड ने साउथ अफ्रीका के अंतिम विकेट एनरिक नोर्त्जे को आउट किया और टीम को अहम जीत दिलाई। उन्होंने 6/49 के करियर के बेस्ट आंकड़े और टेस्ट में अपने 15वें फाइव-विकेट हॉल के साथ जीत पूरी की।

ऐसा रहा मैच का हाल?

मुकाबले की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कंगारुओं की ओर पहली पारी में मैट रेनशॉ ने 190 रन की शानदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को 390 तक पहुंचाया। इसके बाद साउथ अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 284 रन पर सिमट गई।

पहली पारी में प्रोटियाज की टीम 106 रन से पिछड़ चुकी थी। इसके बाद दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 314/6 पर पारी घोषित की और मेजबानों को जीत के लिए 421 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में प्रोटियाज सिर्फ 206 रन ही बना सकी और 214 रन से मैच गंवा बैठी।

ये भी पढ़ें- नवंबर में होने वाली ODI-T20 सीरीज के लिए बोर्ड ने किया स्क्वाड घोषित, 27 वर्षींय बल्लेबाज बना कप्तान