Indian Team Squad: वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के लिए चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को बुलाया गया है। यह मैच शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
प्रसिद्ध को गुवाहाटी में भारत के दूसरे ODI मैच के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसे भारत ने आठ विकेट से जीता था, और इसके बाद वह बाहर हो गए हैं। कंबोज, जिन्हें पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया 'A' के खिलाफ इंडिया 'A' मैच से बाहर कर दिया गया है, आखिरी वनडे से पहले चंडीगढ़ में टीम से जुड़ेंगे।
BCCI ने की पुष्टि
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को एक अधिकारिक बयान जारी कर कहा, "तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को गुवाहाटी में दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और वह तीसरे ODI से बाहर हो गए हैं। सिलेक्शन कमेटी ने अंशुल कंबोज को प्रसिद्ध की जगह चुना है। कंबोज चंडीगढ़ में टीम से जुड़ेंगे।"
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
Prasidh Krishna to miss third ODI, Naman Dhir replaces Washington Sundar for T20Is
More details 🔽 | #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/e4kbfahjto
कंबोज ने इंडिया ए के लिए गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 17.3 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके बाद दूसरी पारी में अंशुल ने दो ओवर डाले, लेकिन इसके बाद वह चले गए थे। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में प्रफुल हिंगे को शामिल किया गया।
31वें ओवर में लगी चोट
वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रसिद्ध ने अपने पहले स्पेल में चार ओवर डाले थे, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने उनको रोक दिया था। इसके बाद 31वें ओवर में प्रसिद्ध गेंदबाजी करने आए, लेकिन इस ओवर के बाद वह मैदान के बाहर चले गए और मैच में आगे हिस्सा नहीं लिया।
उनके अचानक बाहर जाने से भारतीय टीम मैनेजमेंट को नमन धीर के पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन की ओर रुख करना पड़ा, जिन्होंने 6.1 ओवर फेंके, हालांकि वह खुद भी ऐंठन के कारण पहले थोड़ी देर के लिए मैदान से चले गए थे।
वाशिंगटन सुंदर टी20 टीम से बाहर
प्रसिद्ध के अलावा बैटिंग वाशिंगटन सुंदर को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के स्क्वाड से बाहर कर दिया है और उनकी जगह नमनधीर को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने कहा,
"यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए लिया गया है। 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी सीजन शुरू होने के साथ, वाशिंगटन को अपनी स्टेट टीम के लिए रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा।"
भारत के अपडेटेड स्क्वाड
वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप कप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, और अंशुल कंबोज।
T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, और नमन धीर।
ये भी पढ़ें- ट्राई-सीरीज के लिए बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, 8 साल बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी