ODI World Cup 2027: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने वनडे क्रिकेट में अपनी वापसी को "एक बेहद शानदार अवसर" बताया और कहा कि उन्हें वनडे विश्व कप 2027 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर खुशी होगी ।
पिछले टी20 विश्व कप में अप्रत्याशित रूप से खेलने के बाद, रेनशॉ को एक और बड़े टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलने की उम्मीद है। रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा था।
उन्होंने मात्र 86 गेंदों पर अपना सेंचुरी पूरी की थी और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को धराशायी कर दिया था। इस पारी के बाद उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जताई।
यह बहुत अच्छा होगा- रेनशॉ
ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने अभी तक मात्र 10 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। कंगारुओं के लिए रेनशॉ ने 10 एकदिवसीय पारियों में 36.22 औसत से 326 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतकी पारियां शामिल हैं।
रेनशॉ का यह शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में आया था। इसके बाद उनसे विश्व कप खेलने की संभावनाओं को लेकर पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट डॉट एयू डॉट कॉम के अनुसार, रेनशॉ ने कहा,
"वनडे क्रिकेट खेलने का यह एक बहुत ही शानदार अवसर है। अगर मुझे वनडे विश्व कप 2027 में खेलने का मौका मिलता है, तो यह बहुत अच्छा होगा मैंने एक टी20 विश्व कप में तब खेला था जब मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।"
गेंदबाजी करने में आता है मजा- रेनशॉ
मैट रेनशॉ न सिर्फ बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, बल्कि अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को भी परेशानी में डालते हैं। अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए रेनशॉ ने कहा,
"मुझे गेंदबाजी करने में हमेशा से आनंद आता रहा है। उम्मीद है कि इससे टीम को फायदा हो रहा है। बांग्लादेश में मैंने देखा कि बल्ले से मेरी पारी काफी खराब रही (तीन पारियों में सिर्फ दो रन बनाए), लेकिन मैं गेंद से योगदान देने में कामयाब रहा," रेनशॉ ने अपनी गेंदबाजी के बारे में कहा।
अगर रेनशॉ को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड में जगह मिलती है और तो उनके एक ऑलराउंडर की कमी हल हो सकती है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ रेनशॉ ने बनाया रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के 30 वर्षींय मैट रेनशॉ 2004 के बाद हरारे में शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 2004 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में नाबाद 105 रन की पारी खेली थी।
वहीं, रेनशॉ की यह पारी 2023 वनडे विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल की 201 रनों की पारी के बाद नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला वनडे शतक भी बन गया। आपको बता दें कि, इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 59 रन से जीता है।
ये भी पढ़ें- वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले युवराज सिंह का आया रिएक्शन, गंभीर एंड कंपनी को दिया खास मंत्र