Board Announces Squads: नवंबर में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर टीम को पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं तो इसके अलावा तीन 50 ओवर के मुकाबले खेले जाएंगे।
पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होगा तो आखिरी मैच 2 दिसंबर से होगा। वहीं, तीन वनडे मैच की शुरुआत 3 नवंबर से होगा। इस सीरीज प्रशंसकों के लिए काफी जबरदस्त हो सकती है, क्योंकि क्रिकेट जगत की दो टीमें आपस में भिड़ेंगी।
विस्फोटक बल्लेबाज को बनाया कप्तान
इंग्लैंड ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20आई सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी है। इसमें जैकब बेथेल और जोफ्रा आर्चर वनडे टीम में वापस आ गए हैं, जबकि युवा खिलाड़ी थॉमस रेव और एडी जैक को पुरुषों की टी20आई टीम में पहली बार शामिल किया गया है।
16-player ODI squad ✅ 16-player IT20 squad ✅ Down under in November ✈️ Full squads here: https://t.co/UTSCGhR6ei https://t.co/R22xuCqMbE
— England Cricket (@englandcricket) October 13, 2026
बेथेल जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड की जीत के दौरान लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद वापस आ रहे हैं। इस बीच, आर्चर को पाकिस्तान में इंग्लैंड की आने वाली ट्राई-सीरीज के लिए आराम देने के बाद वापस बुलाया गया है। हैरी ब्रूक दोनों टीमों को लीड करेंगे क्योंकि इंग्लैंड व्हाइट-बॉल सीरीज की तैयारी कर रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और उसके बाद पांच टी20आई मैच होंगे।
ODI में 4 पेसर शामिल
वनडे टीम में आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर और जोश टंग के रूप में चार तेज गेंदबाज हैं, जो तीन मैचों की सीरीज के बाद दौरे से चले जाएंगे क्योंकि इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे से पहले अपने वर्कलोड को मैनेज करेगा। इंग्लैंड के नेशनल सिलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा कि चार तेज गेंदबाज तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद चले जाएंगे क्योंकि हम साउथ अफ्रीका के टेस्ट दौरे से पहले उन्हें मैनेज करना चाहते हैं।" माना जा रहा है कि इस वनडे सीरीज के साथ इंग्लैंड अपने वनडे वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत भी कर देगा।
चोट से फिल सॉल्ट की वापसी
फिल सॉल्ट की क्वाड इंजरी के बाद इस सीरीज में वापसी हो रही है। सॉल्ट श्रीलंका के खिलाफ खेली टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे, लेकिन उनकी दोबारा वापसी हो चुकी है। उस सीरीज के दौरान इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले एन्यूरिन डोनाल्ड अपनी जगह बनाए रखेंगे, जबकि ल्यूक वुड को वापस बुलाया गया है।
जोस बटलर हैमस्ट्रिंग सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करने के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि साकिब महमूद घुटने की चोट के कारण बाहर हैं। नॉर्थ ने ब्रूक की लीडरशिप में इंग्लैंड की टी20आई टीम पर भरोसा जताया और मेजबान टीम के जाने-पहचाने घरेलू हालात में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को परखने के मौके का स्वागत किया।
कहां खेली व्हाइट बॉल सीरीज?
इंग्लैंड अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 13 नवंबर को वनडे सीरीज से करेगी। इस दौरे पर थ्री लायंस को तीन वनडे खेलेने हैं, जो 13, 15 और 18 नवंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 21 नवंबर से मेलबर्न में पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होगा। इसके बाद 24 नवंबर को गोल्ड कोस्ट, 27 नवंबर को ब्रिस्बेन, 29 नवंबर को सिडनी और 2 दिसंबर को कैनबरा में मुकाबले होंगे।
इंग्लैंड का वनडे और टी20आई स्क्वाड
इंग्लैंड ODI टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।
इंग्लैंड T20I टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, थॉमस रेव, फिल साल्ट, ल्यूक वुड।
ये भी पढ़ें- शेन वॉर्न टॉप पर, जसप्रीत बुमराह को मिला तीसरा नंबर, 2 दिग्गजों ने चुने 21वीं सदी के टॉप 10 गेंदबाज