Arshdeep-Samreen Engagement: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए 11 नवंबर 2026 का दिन काफी खास रहने वाला है, क्योंकि पहले उन्हें ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया तो इसी दिन उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड समरीन कौर को प्रपोज किया।
अर्शदीप इस समय न्यूजीलैंड में हैं और वनडे स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं। यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज भारत की बॉलिंग लाइन-अप को इस सीरीज में लीड कर रहा है और इसी बीच उन्होंने समरीन कौर को प्रपोज किया।
समरीन संग की सगाई
अर्शदीप सिंह और समरीन कौर इस समय न्यूजीलैंड में हैं और इस दौरान इंडियन पेसर ने घुटनों पर बैठकर रिंग निकाली। यह देखकर समरीन को भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने शरमाते हुए अपने चेहरे पर दोनों हाथ लगा लिए।
View this post on Instagram
इसके बाद तस्वीर में अर्शदीप सिंह समरीन को अंगुठी पहनाते हैं और फिर यह तेज गेंदबाज अपने दोनों हाथ ऊपर करके जश्न मनाते हैं। सगाई की अंगुठी पहनाने के बाद अर्शदीप सिंह और समरीन कौर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।
हमारा साथ जिंदगी भर के लिए- समरीन कौर
भारतीय एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'और जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी। उनमें से सबसे अच्छी बात यह है कि उसने हमें एक-दूसरे से मिलाया। हमारा साथ, जिंदगी भर के लिए 11.11.2026 हाय मंगेतर।' फैंस को समरीन और अर्शदीप सिंह की जोड़ी काफी पसंद आ रही है, और फैंस उनको कमेंट बॉक्श में शुभकामाएं दे रहे हैं।
View this post on Instagram
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौन एक भारतीय अभिनेत्री और फेमस मॉडल हैं, जिनका नाता जम्मू-कश्मीर से है। समरीन का जन्म 7 सितंबर 1999 में हुआ था। उन्होंने साल 2018 में फेमिना मिस इंडिया इवेंट में जम्मू-कश्मीर का नेतृत्व किया और फाइनलिस्ट बनीं।
View this post on Instagram
वहीं, कबीर खान की फेमस फिल्म ‘83’ में उनका अभिनय काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में समरीन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू की मंगेतर सिमरन सिंह का किरदान निभाया था। अब वह रियल लाइफ में अर्शदीप सिंह की मंगेतर हैं।
ये भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के हुए अर्शदीप सिंह, हार्दिक की पंजाब में एंट्री, IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील कंफर्म