Arshdeep Singh Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच डील फाइनल हो चुकी है। हार्दिक पंड्या मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए हैं तो अर्शदीप सिंह अगले सीजन मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाजी का अहम हिस्सा होंगे।
नए सीजन से पहले इंडियन पेसर ने नई फ्रेंचाइजी को एक स्पेशल मैसेज दिया है। एमआई ने एक्स हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, "MI पलटन, दुनिया हिला देंगे"। मुंबई इंडियंस फैंस को अर्शदीप सिंह का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
मैं दोनों को प्यार करता हूं- अर्शदीप सिंह
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस में आए अर्शदीप सिंह ने अपनी वीडियो में कहा, सत श्री अकाल। कसं काय मुंबई? मैं काफी खुश हूं और मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बनने के लिए काफी आभारी हूं। आप सब जानते हैं, मैं वानखेड़े स्टेडियम और वानखेड़े आए फैंस को बहुत प्यार करता हूं। मैं रोहित भाई (शर्मा), सूर्या भाई (सूर्यकुमार यादव), नमन (धीर), तिलक (वर्मा) और बुमराह जी (जसप्रीत) के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने के लिए काफी उत्सुक हूं। "MI पलटन, दुनिया हिला देंगे"।’ अर्शदीप सिंह नए सीजन में मुंबई के लिए गेंद से ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
Left arm fast from the Garware end! 🔥 https://t.co/ngquAAjALB
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026
8 सीजन का सफर हुआ खत्म
अर्शदीप सिंह पिछले आठ सीजन से पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। 2019 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया और खुद को कॉम्पिटिशन के लीडिंग लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज में से एक के तौर पर स्थापित किया।
India's highest wicket-taker in men’s T20Is is now a Mumbaikar! 🔥 Arshdeep Singh AALA RE! 💙 https://t.co/1N9OiZvbvv
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026
हालांकि, साल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने अर्शदीप को रिलीज कर दिया था, लेकिन मेगा ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रुपये में वापस हासिल कर लिया। इस स्टार तेज गेंदबाज ने पंजाब के लिए 96 आईपीएल मैचों में 111 विकेट लिए हैं, और पीबीकेएस के लिए ऑल-टाइम सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
2026 में झटके थे 14 विकेट
लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का पिछला सीजन पंजाब किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा था। 27 वर्षींय इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में कुल 14 मैच खेले थे, जिसमें 38.64 की मामूली औसत से 14 विकेट झटके। वहीं, इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.20 का था।
अर्शदीप का ओवर ऑल इकॉनमी रेट देखें तो वह 9.18 का है। हालांकि, अर्शदीप सिंह अपने स्पेल के अधिकांश ओवर पावर प्ले में डालते हैं और उसमें यह इकॉनमी ठीक-ठाक माना जाता है। वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई के लिए अर्शदीप कमाल दिखा पाते हैं या फिर नहीं।
ये भी पढ़ें- ‘हमें एक-दूसरे से मिलाया…’ अर्शदीप सिंह ने घुटनों पर बैठ समरीन कौर को किया प्रपोज, रिएक्शन हुआ वायरल