Hardik Pandya and Arshdeep Singh Trade: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील पक्की हो चुकी है। पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में पंजाब किंग्स की जर्सी पहनकर खेलते नजर आएंगे तो अर्शदीप सिंह ऑफिशियल तौर पर ब्लू एंड गोल्ड आर्मी का हिस्सा बन चुके हैं।
काफी लंबे समय से एमआई और पीबीकेएस के बीच ट्रेड को लेकर चर्चा चल रही थी और अब फ्रेंचाइजियों ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर कर दी है।
फीस में नहीं हुई कटौती
हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की फीस में किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की गई है। हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स ने आगामी सीजन के लिए 16.35 करोड़ रुपये की राशि में साइन किया है। वहीं, 18 करोड़ रुपये की कीमत में अर्शदीप सिंह एमआई खेमे का हिस्सा बनेंगे।
The trade confirmation you have been waiting for is HERE! Two marquee #TeamIndia stars, two franchise and a blockbuster trade 🎇 Hardik Pandya heads to @PunjabKingsIPL and Arshdeep Singh moves to @mipaltan. 📌 Hardik will join #PBKS at a revised fee of INR 18 crore, up from 16.5 crores. 📌 Arshdeep will join #MI at his existing fee of INR 18 crore Details ▶️ https://t.co/i4RpaGg2BE #TATAIPL2027
— IndianPremierLeague (@IPL) November 11, 2026
अर्शदीप सिंह के आने से मुंबई इंडियंस को एक अनुभवी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज मिल गया है, जिसकी तलाश वह काफी लंबे समय से कर रही थी। साथ ही अर्शदीप भारत के लिए टी20आई में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं और इसका फायदा एमआई को आगामी सीजन में मिल सकता है।
2025 में कर दिया था रिलीज
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2024 के बाद पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज पर खुद को रजिस्टर किया, लेकिन पीबीकेएस ने इस गेंदबाज को वापस हासिल कर लिया। दरअसल, अर्शदीप को लेने के लिए कई फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ रुपये की अंतिम बोली लगाई।
India's highest wicket-taker in men’s T20Is is now a Mumbaikar! 🔥 Arshdeep Singh AALA RE! 💙 https://t.co/1N9OiZvbvv
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 11, 2026
इसके बाद पंजाब किंग्स ने राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल किया और 18 करोड़ रुपये की राशि में वापस अपनी टीम में ले लिया। हालांकि, 2025 और 2026 सीजन के बाद अब वह 2027 में मुंबई इंडियंस के लिए स्टंप्स उड़ाते नजर आएंगे।
2024 में मुंबई आए थे हार्दिक पंड्या
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2015 में मुंबई इंडियंस से की थी। इसके बाद साल 2021 तक वह इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे और साल 2022 में गुजरात टाइटंस चले गए। जीटी के लिए उन्होंने दो साल बतौर कप्तान खेला और पहले सीजन चैंपियन बनाया तो दूसरे साल टीम उपविजेता रही।
Sat Sri Akaal, ਪੰਜਾਬ♥️ https://t.co/7wt1j4Sd6Q
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 11, 2026
इसके बाद 2024 में हार्दिक की बतौर कैप्टन एमआई में वापसी जरूर हुई, लेकिन टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता रहा और खिलाड़ियों के बीच भी हार्दिक की छवि कुछ खास नहीं रही। इसके चलते टीम को लगातार हार मिली और अंत में साल 2026 के सीजन के बाद हार्दिक और मुंबई की राहें अलग हो गईं।
ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर कप्तान, ईशान किशन उपकप्तान, आखिरी दो वनडे के लिए टीम इंडिया का अपडेट स्क्वाड