Fastest to 50 wickets in ODI: एकदिवसीय प्रारूप में विकेट निकालने के लिए गेंदबाजों को काफी परिश्रम करना पड़ता है, क्योंकि बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने के लिए अधिक समय मिलता है और ऐसी स्थिति में वह गलत शॉट खेलने से बचता है।

लेकिन, दुनिया के 5 ऐसे खतरनाक गेंदबाज भी हुए हैं, जिन्होंने 50 ओवर के खेल में बल्लेबाजों को चित किया है और सबसे तेज 50 विकेट लेने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। आज हम आपको दुनिया के पांच ऐसे ही गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें भारतीय टीम के वर्तमान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का नाम भी शामिल है।

अजंता मेंडिस नंबर-1

श्रीलंकाई के पूर्व मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम एकदिवसीय प्रारूप में सबसे तेज 50 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। मेंडिस ने अपनी जादूई स्पिन गेंदबाजी में दुनिया के कई बड़े बल्लेबाजों को फंसाया था और मात्र 19 मैचों में 50 का जादूई आंकड़ा छू लिया।

मेंडिस ने 12 अगस्त 2009 को मीरपुर के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने 19वें मैच में 50वें बल्लेबाज को चलता किया था। आपको बता दें कि, मेंडिस को यह  आंकड़ा छूने के लिए मात्र 277 दिनों का समय लगा था।

दूसरे पर नेपाली गेंदबाज

नेपाल क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान संदीप लामिछाने सबसे तेज वनडे में 50 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। बाएं हाथ के इस लेग स्पिन गेंदबाज ने 26 मार्च 2022 को अपने 22वें मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 50 विकेट का आंकड़ा छुआ था। उनको यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 3 साल और 237 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ा था।

अजीत अगरकर तीसरे पर

भारतीय टीम के वर्तमान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। अगरकर ने 30 सितंबर 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने वनडे करियर के 23वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने मात्र 182 दिन में अपने वनडे करियर के 50 विकेट पूरे कर लिए थे।

मिचेल मैक्लेनाघन ने 23 मैचों में हासिल की उपलब्धि

न्यूजीलैंड के पूर्व इंटरनेशनल तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन 50 ओवर के खेल में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। मिचेल ने 24 अक्टूबर 2014 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह खास उपलब्धि हासिल की थी। इसके लिए उन्हें 23 मैच खेलने पड़े थे।

पांचवें पर ओमान का गेंदबाज

ओमान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शकील अहमद इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। शकील ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने वनडे करियर के 23वें मैच में 50 विकेट का आंकड़ा छुआ था। 8 सितंबर 2026 को उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी, जिसके लिए उन्हें 1 साल और 355 दिन का इंतजार करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- WPL 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 28 अक्टूबर को होगी नीलामी, MI vs RCB के बीच होगी पहली भिड़ंत