Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते। इन दिनों एक रोड साइड भिखारी का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्हीलचेयर पर बैठा एक भिखारी भीख मांगने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। लोग उसके इस अनोखे जुगाड़ को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
रॉड से दुकानदार तक पहुंचाया पैकेट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भिखारी सड़क किनारे व्हीलचेयर पर बैठा है। उसके पास एक रॉड जैसी चीज मौजूद है, जिसके एक सिरे पर छोटा-सा पैकेट बंधा हुआ है। भिखारी इस रॉड को दुकानदार की तरफ बढ़ाता है।
खास बात यह है कि रॉड आगे बढ़ते ही अपने आप लंबी हो जाती है और दुकानदार तक पहुंच जाती है। इसके बाद दुकानदार पैकेट में पैसे डाल देता है। पैसे डालने के बाद भिखारी रॉड को वापस अपनी ओर खींच लेता है और पैकेट भी उसके पास पहुंच जाता है।
कभी देखा है सेल्फ डिफेंस भिखारी?
— DINESH K SEN (@dks_230) September 17, 2026
देखिए इनका अद्भुत हाइड्रा तकनीक 🔥
💀 pic.twitter.com/i3sAYgiE4x
पैसे मिलने के बाद दिखाया विक्ट्री साइन
वीडियो में सबसे दिलचस्प पल उस समय आता है, जब भिखारी को पैसे मिल जाते हैं। इसके बाद वह दुकानदार की तरफ हाथ से विक्ट्री साइन बनाता हुआ नजर आता है। उसका यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।
कई लोगों ने भिखारी के इस तरीके को 'हाइटेक जुगाड़' बताया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के दौर में तकनीक का इस्तेमाल हर जगह देखने को मिल रहा है और इस वीडियो में भी इसका एक अलग अंदाज नजर आया।
नींद में बोलने की आदत क्यों होती है? जानिए इसके कारण
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'कभी देखा है सेल्फ डिफेंस भिखारी?' इसके बाद वीडियो पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
एक यूजर ने लिखा कि भीख लेने का ऐसा जुगाड़ पहली बार देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरे यूजर ने इसे हाइटेक तरीका बताते हुए आश्चर्य जताया। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे 'टेक्नोलॉजिया' और 'हाइड्रा तकनीक' तक बता दिया।
वीडियो में भिखारी और दुकानदार के बीच यह पूरा लेन-देन बेहद सहज तरीके से होता दिखाई देता है। यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है और यूजर्स इसे अलग-अलग अंदाज में शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अब पनीर काटना होगा बेहद आसान! इस ट्रिक से नहीं टूटेगा पनीर