Haryana News: आए दिन सोशल मीडिया पर अजब-गजब किस्से हंसी से लोट पोट कर देते हैं। कई वीडियो दिन बना देते हैं। तो कुछ वीडियो इतने हैरतअंगेज होते हैं, जो कई सवाल खड़े कर देते हैं। ऐसा ही मामला गुरुग्राम से सामने आया है,जहां यूनिटेक यूनीवर्ल्ड टावर्स की 12वीं मंजिल के छज्जे पर स्ट्रीट डॉग को फंसा हुआ दिख रहा है। ऐसे में पास की बिल्डिंग में रहने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत इमरजेंसी पर 112 डॉयल कर दिया। सूचना के बाद हरियाणा फायर सर्विस और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए फंसे हुए डॉग को सुरक्षित बचा लिया।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल डिजिटल क्रिएटर ने रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर किया है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। डिजिटल क्रिएटर ने वीडियो के कैप्शन में लिखते हुए जानकारी दी है। जिसमें डिजिटल क्रिएटर ने लिखा है कि, मैं अपना का कर रहा था। तभी मेरी नजर नजर खाली इमारत पर पड़ी। जहां उन्होंने देखा कि 12वीं मंजिल के छोटे से छज्जे पर डॉग फंसा है। बिल्डिंग की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि नीचे देखने पर रोंगटे खड़े हो जाएं। कुत्ता डरा हुआ था और वह खुद को बचाने के लिए बार-बार नीचे झांक रहा था। कभी उसका संतुलन बिगड़ रहा था तो कभी बड़ा हादसा होने का डर सता रहा था।
30 मिनट में पहुंची रेस्क्यू टीम
पीसीआर मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुंची
डिजिटल क्रिएटर ने आगे कैप्शन में लिखा कि, उसने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बगैर समय गंवाए पुलिस को फोन किया और मदद की गुहार लगाई। फोन करने के महज 30 मिनट के अंदर हरियाणा फायर सर्विस की टीम और पुलिस की पीसीआर मुस्तैदी के साथ मौके पर पहुंची। क्योंकि इमारत खाली थी जिसकी वजह से रेस्क्यू के लिए टीम को भी सावधानी बरतनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बगैर शोर किए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिससे बेजुबान कुत्ता घबराकर नीचे न गिर जाए। आखिरकार, कुछ ही देर की मशक्कत के बाद उस बेजुबान को सुरक्षित बचा लिया गया।