Women Asia Cup 2026: एशिया कप 2026 की शुरुआत कल शाम (28 अगस्त) से होने जा रही है। लेकिन इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही एक स्टार खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की ऐमान अनवर (Aiman Anwer) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है और इसकी वजह काफी हैरान करने वाली है।

Aiman Anwer ने किया संन्यास का ऐलान

साल 2016 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की ओर से डेब्यू करने वाली ऐमान अनवर में अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 26 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को यह बात कन्फर्म करते हुए बताया कि फास्ट बॉलर ऐमान अनवर ने तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

यह भी पढ़ें: हो जाइए तैयार, 5 सितंबर को होने जा रहा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला, देखें दोनों के आंकड़े

इस वजह से किया संन्यास का ऐलान

ज्ञात हो कि 34 वर्षीय ऐमान अनवर को एक लम्बे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक का मौका नहीं मिल पा रहा था। साल 2023 में वो आखिरी बार कोई इंटरनेशनल मैच खेलते दिखाई दी थीं। इंजरी और अन्य कारणों की वजह से वो लगातार नजर अंदाज की जा रही थीं। उन्होंने संन्यास का ऐलान एक नई शुरुआत करने के उद्देश्य से किया है।

उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मैच रेफरी (Match Referee) के रूप में नए करियर की शुरुआत की है। वो पाकिस्तान के नेशनल विमेंस अंडर-19 टूर्नामेंट में बतौर मैच रेफरी डेब्यू करने वाली हैं।

कुछ ऐसे हैं ऐमान अनवर के आंकड़े

14 सितंबर, 1991, कराची, सिंध में जन्मीं ऐमान अनवर ने साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और तब से 2023 तक उन्हें कुल 8 वनडे और 37 टी20 मैचों में खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस बीच 8 वनडे मैचों की 8 पारियों में महज 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 13 रन देकर 1 विकेट रहा।

ऐमान ने इस दौरान 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 37 पारियों में 29 विकेट चटकाए। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 30 रन देकर 3 विकेट रहा। ऐसे में अब देखना होगा कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद क्रिकेट में किस तरह से योगदान देंगी।

यह भी पढ़ें: अगले आईपीएल सीजन एक और ट्रॉफी जीतेंगे हार्दिक पांड्या! अब तक जीत चुके हैं 5 खिताब