Ranu Mondal Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो देखते ही देखते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। अब रानू मंडल का एक नया वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है। इस बार वजह उनकी गायकी नहीं, बल्कि उनका डांस है। वायरल हो रहे वीडियो में रानू मंडल कुछ लोगों के साथ मस्ती करती और डांस करती नजर आ रही हैं।
फैंस के साथ डांस करती दिखीं रानू मंडल
वीडियो में रानू मंडल काफी सहज अंदाज में लोगों के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं। उनके आसपास मौजूद लोग भी गाने और ढोलक बजाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वही लोग हैं, जो साल 2024 में सोशल मीडिया पर अपने गाने और ढोलक बजाने के अंदाज के कारण चर्चा में आए थे।
रानू मंडल का यह अंदाज उनके पुराने वायरल वीडियो से काफी अलग है। इस बार वह गाना गाने के बजाय डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं।
'तेरी चुनरिया दिल ले गई' पर किया डांस
वीडियो के बैकग्राउंड में 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' गाना सुनाई दे रहा है। इसी गाने की धुन पर रानू मंडल लोगों के साथ डांस करती नजर आती हैं। पुराने लोकप्रिय गाने पर उनका यह नया अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खासा आकर्षित कर रहा है।
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स रानू मंडल के डांस को लेकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, जबकि कुछ उनके पुराने वायरल दिनों को याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पुराने लोग वापस लौट आए।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अब सोशल मीडिया पर यही लोग फिर से फेमस होंगे।
ऐसे मिली थी रानू मंडल को पहचान
रानू मंडल को 2019 में रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गाते हुए उनका वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में पहचान मिली थी। इसके बाद उनकी आवाज की चर्चा हुई और उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका भी मिला। उनकी कहानी सोशल मीडिया की ताकत की एक चर्चित मिसाल बन गई।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 टॉपर लिस्ट जारी, जानें टॉप 20 रैंक और कैटेगरी-वाइज कटऑफ