NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉप रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची भी सामने आ गई है। NBEMS की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल करने वाले उम्मीदवार ने 720 में से 641 अंक प्राप्त किए हैं। टॉप 20 में शामिल उम्मीदवारों के अंक 614 से 641 के बीच हैं।

इस वर्ष NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। कुछ उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम 5 सितंबर को आयोजित किया गया था। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंक NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

NEET PG 2026: टॉप 5 उम्मीदवारों की लिस्ट

रैंक एप्लीकेशन नंबर   रोल नंबर स्कोर
1 PG26100116   26661005596 641
         
2 PG26045741   26661233782 633
         
3 PG26098480   26661025642 626
         
4 PG26206618   26661240508 625
         
5 PG26061731   26661201733  625

 

NEET PG 2026 का कटऑफ कितना रहा?

NBEMS ने MD, MS, DNB Direct 6 Year और Postgraduate Medical Diploma कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग कटऑफ जारी किया है।

General/EWS: 50वें पर्सेंटाइल पर 262 अंक
General/PwBD: 45वें पर्सेंटाइल पर 244 अंक
SC/ST/OBC और संबंधित PwD कैटेगरी: 40वें पर्सेंटाइल पर 226 अंक

यह कटऑफ काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई करने की न्यूनतम सीमा है। इसके बाद एडमिशन काउंसलिंग प्रक्रिया, उपलब्ध सीटों और संबंधित नियमों के आधार पर होगा।

कब आएगा NEET PG स्कोरकार्ड?

NBEMS के अनुसार, NEET PG 2026 का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की 1 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी की जाएगी। उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए गए, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की गई। अनुत्तरित प्रश्न के लिए कोई अंक नहीं दिया गया। परीक्षा में कुल 180 प्रश्न थे और अधिकतम 720 अंक निर्धारित थे।

ये भी पढ़ें: Taxi में Smoking को लेकर मचा विवाद! ड्राइवर और यात्री आमने-सामने, VIDEO वायरल