लखनऊ के सड़को एक ऐसा वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ की सड़कों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को दौरान एक शख्स को नारा लगा रहा था। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह नहीं माना, फिर क्या था पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
शख्स को हवा में टांगकर ले गए दारोगा जी
वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सफेद शर्ट पहने एक युवक ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारी लगातार हाथ उठाकर नारे लगा रहा था। तभी वहां मौजूद पुलिस ने बिना किसी लंबी बहस के प्रदर्शनकारी को दोनों हाथों में बच्चे की तरह गोद में उठा लिया। और उसे हवा में उठाए-उठाए सड़क के दूसरे किनारे खड़ी पुलिस बस की तरफ ले गए। लेकिन फिर भी वह शख्स हवा में लटके-लटके अपने हाथ उठाकर नारेबाजी करता रहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रही है।
अनोखा प्रदर्शन का वीडियो वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वायरल वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को अनोखे अंदाज में काबू करने का मामला सामने आया है, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। सड़क पर अचानक हुए इस ड्रामे को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
Bruh??😭 https://t.co/AH0Q1tBDWg
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 2, 2026
दारोगा जी का 'पिक एंड ड्रॉप' अंदाज
वायरल क्लिप के अनुसार, एक प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहा था, तभी वहां तैनात दारोगा जी ने उसे उठाने का फैसला किया। दारोगा जी ने प्रदर्शनकारी को टांगकर काफी दूर तक पैदल वॉक की और फिर उसे पुलिस बस के पास ले जाकर नीचे खड़ा कर दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
इंटरनेट पर रिएक्शन की बाढ़
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। लोग इस अनोखे एक्शन पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'भाई की इतनी बेज्जती भी ठीक नहीं है, नारेबाजी करते-करते झूला झूल लिया।' तो वहीं दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा,'दारोगा जी ने तो बहस करने की जगह सीधे पिक एंड ड्रॉप सर्विस दे दी।'
ये भी पढ़ें: 'मुझे हथकड़ी पहनाई तो पिता रो रहे थे...',संजय दत्त ने खोले अपनी जिंदगी के सबसे काले पन्नों के राज