Deepak Kalal Viral Video on Dhruv Rathee: ड्रामा और विवादों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। यहां तक उनके अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मीम्स बना रहे हैं।
ध्रुव राठी के लिए क्यों दीपक कलाल
वायरल हो रहे वीडियो में दीपक कलाल यूट्यूबर ध्रुव राठी के समर्थन में भावुक होते और फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ध्रुव राठी को सपोर्ट करने और उन्हें सम्मान देने की अपील करते दिखाई देते हैं।
ध्रुव राठी को सपोर्ट करने की अपील
आगे दीपक कलाल कैमरे के सामने आंसू बहाते हुए ध्रुव राठी का समर्थन करते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि देश की स्थिति बेहद खराब है और जो लोग सच के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें लोगों का साथ मिलना चाहिए। पत्रकारों को पकड़ा जा रहा है और मेट्रो व बस जैसी सेवाएं बंद की जा रही हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
View this post on Instagram
दीपक अपने वीडियो में ध्रुव राठी का जिक्र करते हुए लोगों से उन्हें सम्मान देने की अपील करते हैं। उनका कहना है कि ध्रुव राठी लोगों के लिए इतनी दूर से आए हैं, इसलिए उनका समर्थन किया जाना चाहिए।
आंसुओं के बीच फ्लाइंग किस ने खींचा ध्यान
वीडियो में दीपक कलाल का अंदाज उस समय और चर्चा में आ जाता है, जब वह रोते-रोते अपने समर्थकों को फ्लाइंग किस देने लगते हैं। इसके साथ ही वह लोगों से ध्रुव राठी के समर्थन में आगे आने की अपील करते हैं। उनके भावुक अंदाज और अचानक बदलते हाव-भाव ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स दीपक कलाल के एक्सप्रेशंस और उनके रोने के अंदाज पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे ओवरएक्टिंग बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स मजेदार मीम्स के जरिए चुटकी ले रहे हैं।
एक यूजर ने मजाक में लिखा कि दीपक के आंसुओं में इतना दर्द है कि मगरमच्छ भी शर्मा जाए। वहीं, दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ध्रुव राठी भी वीडियो देखकर सोच रहे होंगे कि उन्हें ऐसे समर्थन की जरूरत नहीं थी। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: Rapido का ₹186 किराया देख भड़के लोग, आखिर क्या है पूरा मामला?