आज के स्मार्टफोन पहले की तुलना में कहीं ज्यादा स्मार्ट हो चुके हैं। इनमें कई ऐसे फीचर्स दिए जाते हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में अधिकांश यूजर्स उनका उपयोग नहीं कर पाते। ऐसा ही एक फीचर है वॉइस कमांड से फोन लॉक करने का जिसकी मदद से बिना स्क्रीन को छुए सिर्फ अपनी आवाज से डिवाइस लॉक किया जा सकता है।
Android यूजर्स ऐसे करें फीचर एक्टिव
अगर आप Android स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह सुविधा Voice Access के जरिए उपलब्ध होती है। इसे ऑन करने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं
* फोन की Settings खोलें।
* सर्च बार में Voice Access टाइप करें।
* Voice Access फीचर को चालू करें।
* इसके बाद Voice Access Shortcuts को भी एक्टिव कर दें।
सेटअप पूरा होने के बाद आप वॉइस कमांड के जरिए बिना फोन को छुए स्क्रीन लॉक कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अलग-अलग कंपनियों के Android स्मार्टफोन में इस फीचर का नाम या उसकी लोकेशन थोड़ी अलग हो सकती है।
iPhone यूजर्स ऐसे करें सेटअप
iPhone में भी यह सुविधा उपलब्ध है। इसे एक्टिव करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें
* Settings में जाएं।
* Accessibility विकल्प पर टैप करें।
* Vocal Shortcuts चुनें।
* Set Up Vocal Shortcuts पर टैप करें।
* अब Lock Screen विकल्प चुनें।
* Lock Screen शब्द को लगातार तीन बार बोलें, ताकि iPhone आपकी आवाज पहचान सके।
* प्रक्रिया पूरी होते ही यह फीचर सक्रिय हो जाएगा।
इस फीचर का क्या है फायदा?
ऐसे कई मौके आते हैं जब फोन को हाथ लगाना आसान नहीं होता। जैसे खाना बनाते समय, हाथ गंदे होने पर या किसी अन्य काम में व्यस्त रहने के दौरान। ऐसे में केवल आवाज देकर फोन की स्क्रीन लॉक करना काफी सुविधाजनक साबित होता है। इससे समय की बचत होती है और डिवाइस का इस्तेमाल भी अधिक आसान हो जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
* फोन की भाषा और आपकी वॉइस कमांड एक-दूसरे से मेल खानी चाहिए।
* यह फीचर शांत वातावरण में बेहतर तरीके से काम करता है।
* अधिक शोर वाली जगहों पर इसकी सटीकता प्रभावित हो सकती है।
* सेटअप के दौरान स्पष्ट और सामान्य से थोड़ी तेज आवाज में कमांड बोलें।
* सुरक्षा के लिए फोन में PIN, पासवर्ड या बायोमेट्रिक लॉक जरूर सक्रिय रखें।
इस तरह वॉइस कमांड की मदद से आप बिना स्क्रीन को छुए अपने स्मार्टफोन को आसानी से लॉक कर सकते हैं। यह फीचर न केवल सुविधा बढ़ाता है, बल्कि रोजमर्रा के उपयोग को भी अधिक स्मार्ट और आसान बना देता है।
Written By Toshi Shah