सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। वीडियो में एक ऐसी अजीबोगरीब प्रक्रिया दिखाई जा रही है,जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि जंगली छिपकलियों से बिस्कुट तैयार किए जा रहे हैं,जो बाजार में बेचने के लिए भेजे जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर इस दावे से बहस छिड़ी हुई है। लोग खाने के नाम पर क्या-क्या परोसा जा रहे है।

छिपकली से बिस्कुट बनाने का दावा

बता दें, वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया गया है कि जंगली छिपकलियों को पकड़कर उनसे बिस्कुट तैयार किया जाता है। वायरल वीडियो के अनुसार पहले खेतों में जाल बिछाकर छिपकलियों को पकड़ा जाता है। इसके बाद उन्हें प्रोसेसिंग के लिए तैयार किया जाता है और फिर आगे की प्रक्रिया शुरू होती है। यह भी दावा किया जा रहा है कि ये बिस्कुट बाजार में बेचे भी जाते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसने लोगों को हैरानी और बहस में डाल दिया है। वीडियो में दावा किया गया है कि पकड़ी गई छिपकलियों को पहले सुखाया जाता है, फिर उनकी खाल उतारकर धूप में कड़ा किया जाता है। इसके बाद उन्हें पीसकर पाउडर बनाया जाता है और उसमें शहद मिलाकर कुकी जैसी चीज तैयार की जाती है। वीडियो में दिखाई गई इस पूरी प्रक्रिया ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह सच है या सिर्फ वायरल होने के लिए बनाया गया फर्जी कंटेंट।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे बेहद घिनौना और चौंकाने वाला बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाए। कुछ का कहना है कि यह केवल व्यूज़ और लाइक्स बटोरने के लिए बनाया गया वीडियो हो सकता है, वहीं कई लोग इसकी जांच की मांग कर रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट zeffy_village से शेयर किया गया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लोग इसकी सच्चाई जानने के लिए उत्सुक हैं।

Written By: Geeta Sharma