अगर आपने कभी फ्लाइट का सफर किया है, तो आपने देखा ही होगा कि जैसे ही हम फ्लाइट में कदम रखते हैं, एयरहोस्टेस मुस्कान के साथ हमारा स्वागत करती हैं। लेकिन क्या आपने उनकी ड्रेसिंग पर ध्यान दिया है? एयरहोस्टेस हमेशा सिर से लेकर पैर तक पूरी तरह सलीके से तैयार रहती हैं। एयर होस्टेस के सलीके से बंधे बालऔर गले में सजा रंगीन स्कार्फ लोगों को खूब आकर्षित करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वे गले में स्कार्फ क्यों पहनती हैं? यह सिर्फ फैशन का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसका संबंध सुरक्षा, आराम और उनके प्रोफेशनल कर्तव्यों से होता है। तो आइए जानते हैं कि एयरहोस्टेस गले में स्कार्फ क्यों पहनती हैं।

1. मेडिकल इमरजेंसी में मददगार
सबसे हैरान करने वाला कारण यह है कि एयरहोस्टेस का स्कार्फ इमरजेंसी बैंडेज की तरह काम कर सकता है। अगर उड़ान के दौरान किसी यात्री को चोट लग जाए या खून बहने लगे, तो एयरहोस्टेस इसे घाव बांधने या ‘स्लिंग’ बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. धुएं से सुरक्षा
अगर केबिन में आग लग जाए या धुआं भर जाए, तो एयरहोस्टेस स्कार्फ को चेहरे पर लपेट सकती हैं। यह एक साधारण फिल्टर की तरह काम करता है और उन्हें थोड़ी देर तक जहरीले धुएं से बचने में मदद करता है ताकि वे यात्रियों की सहायता कर सकें।

3. यूनिफॉर्म की पहचान और प्रोफेशनल गरिमा
स्कार्फ एयरहोस्टेस की यूनिफॉर्म का हिस्सा होता है और उन्हें भीड़ में अलग पहचान देता है। यह उनके लुक में स्टाइल जोड़ता है और एयरलाइन की ब्रांडिंग का प्रतीक भी बनता है। साथ ही यह उन्हें एक ‘अथॉरिटी’ के रूप में पेश करता है, जिससे यात्री उनके निर्देशों का पालन करते हैं।

4. पसीना और गंदगी से बचाव
लंबी ड्यूटी और यात्रियों की सेवा के दौरान पसीना आना आम बात है। स्कार्फ गले के पसीने को सोखता है और शर्ट के कॉलर को गंदा होने से बचाता है, जिससे एयरहोस्टेस पूरे फ्लाइट में फ्रेश और प्रोफेशनल दिखती हैं।

Written By - Namita Verma