व्हॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लाने की तैयारी में है, जो सीक्रेट चैटिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। बता दें कि इस फीचर के जरिए सीक्रेट मैसेज पढ़ने के तुरंत बाद मैसेज अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे प्राइवेसी और भी मजबूत होगी। WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग की जा रही है।
![]()
WhatsApp में जल्द आएगा नया फीचर, पर्सनल मैसेज होंगे पढ़ते ही गायब
WhatsApp पूरी दुनिया में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है, और इसके करीब 4 बिलियन यूजर्स हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए फीचर्स लाती रहती है। आपको बता दें कि अब इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में एक नया फीचर आने वाला है, जो खास तौर पर सीक्रेट और पर्सनल मैसेज के लिए है। इस फीचर के साथ, आप अपने पर्सनल मैसेज को लेकर पूरी तरह टेंशन फ्री हो जाएंगे।
![]()
व्हॉट्सऐप का आफ्टर रीडिंग फीचर
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन Android 2.26.12.2 में एक नए फीचर का खुलासा हुआ है। यह 'आफ्टर रीडिंग' फीचर होगा, यानी मैसेज पढ़ते ही अपने आप डिलीट हो जाएगा। फिलहाल WhatsApp में 'डिसअपीयरिंग मैसेज' फीचर पहले से मौजूद है, जिसमें यूजर्स को 1 घंटे से 12 घंटे तक का टाइम सेट करना पड़ता है और तय समय पूरा होने पर मैसेज अपने आप हट जाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर राम श्याम को कोई सीक्रेट मैसेज भेजना चाहता है और चाहता है कि यह एक बार पढ़े जाने के बाद खुद ही गायब हो जाए, तो वह मैसेज भेजते समय 'मैसेज डिसअपीयरिंग' सेटिंग में जाकर 'आफ्टर रीडिंग' ऑप्शन चुन सकता है और फिर मैसेज सेंड कर सकता है।
![]()
Wabetainfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
व्हॉट्सऐप से जुड़ी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि 'आफ्टर रीडिंग' ऑप्शन सबसे ऊपर रखा जाएगा। इसके नीचे 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन और Off जैसे विकल्प भी मिलेंगे, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार सेटिंग चुन सकें। हालांकि, इस नए फीचर के आम यूजर्स तक कब पहुंचने वाला है, इसकी अभी तक कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गई है।
— WABetaInfo (@WABetaInfo) March 21, 2026
Written By - Namita Verma