Aaj Ka Rashifal 10 March 2026 : वैदिक पंचांग अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। साथ ही आज मंगलवार का दिन है। आज शीतला सप्तमी, भद्रा, विंछुड़ो, गण्ड मूल, रवि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे, तो जानिए मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज चंद्रमा का वृश्चिक में गोचर आपके अष्टम भाव को प्रभावित कर सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और निवेश सोच-समझकर करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा।  चंद्रमा का यह गोचर आपके सप्तम भाव में रहेगा। दांपत्य जीवन में सुधार के संकेत हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला के रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज चंद्रमा का प्रभाव आपके पंचम भाव पर रहेगा। विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोच-समझ के चलने वाला दिन हैं। चंद्रमा का वृश्चिक में संचरण आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ संभव है।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातक आज के दिन कुछ नया कर सकते हैं। आज चंद्रमा का गोचर आपके तृतीय भाव को सक्रिय करेगा। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।

तुला राशिफल

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशी से भरा रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से धन भाव प्रभावित होगा। खर्च और आय दोनों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज चंद्रमा आपकी ही राशि में संचरण कर रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। नए अवसर मिल सकते हैं।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का मिलाजुला के रहेगा। चंद्रमा का यह गोचर आपके द्वादश भाव में रहेगा। मानसिक तनाव या चिंता बढ़ सकती है। ध्यान और योग करने से लाभ मिलेगा।

मकर राशिफल

मकर राशि के लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से आपके लाभ भाव पर प्रभाव पड़ेगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को आज सोचना पड़ सकता है। आज चंद्रमा का गोचर आपके कर्म भाव को प्रभावित करेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के लोगों के आज का दिन सही रह सकता है। चंद्रमा का वृश्चिक में संचरण आपके भाग्य भाव को सक्रिय करेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों और यात्राओं के योग बन सकते हैं।

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News  किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।  

Written By Toshi Shah