आज 8 अप्रैल है और ग्रहों का खेल कुछ ऐसा बना है कि कई लोगों की किस्मत चमकने वाली है। राजयोग बन रहा है, जिसका फायदा कुछ राशियों को सीधा मिलेगा। आइए देखते हैं कि आपके लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है।

मेष राशि: प्रॉपर्टी का बन सकता है योग
आज आपके लिए दिन बढ़िया है। अगर आप घर या दुकान खरीदने की सोच रहे थे, तो बात आगे बढ़ सकती है। घर में पिताजी की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन हां, परिवार में पुरानी बातों को लेकर बहस न करें, वरना मूड खराब हो सकता है।

वृषभ राशि: पुराने दोस्तों से होगी मुलाकात
आज दिन भर खुश रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलकर पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी। घर में किसी नए मेहमान के आने की खबर मिल सकती है। सरकारी काम बन सकते हैं, बस बाहर के खाने-पीने से बचें, नहीं तो पेट खराब होने का डर है।

मिथुन राशि: पढ़ाई में चमकेगी किस्मत
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन 'रिजल्ट' वाला है। मेहनत का फल मिल सकता है। अगर पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो थोड़ा चौकन्ने रहें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और अपनी जुबान पर लगाम रखें, कहीं किसी को आपकी बात बुरी न लग जाए।

कर्क राशि: मन रहेगा शांत, पर घर में थोड़ा तनाव
आज आपका मन पूजा-पाठ में ज्यादा लगेगा। लेकिन जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। पिताजी से बहस करने से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ शाम अच्छी बीतेगी।

सिंह राशि: जिम्मेदारी बढ़ेगी
आज अगर किसी काम को लेकर मन में शक है, तो उसे न करें। मम्मी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आपको बखूबी निभाना होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, ज्यादा उल्टा-सीधा खाने से बचें।

कन्या राशि: मेहनत का मिलेगा मीठा फल
आज आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। लोग आपको अच्छी सलाह देंगे, जो आपके काम आएगी। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता हो सकती है। बच्चों से जो वादा किया है, उसे पूरा करने की कोशिश करें, उन्हें खुशी होगी।

तुला राशि: थोड़ा संभलकर चलने का दिन
आज मन थोड़ा भारी रह सकता है और काम भी अटक सकते हैं। यात्रा कर रहे हैं तो अपने फोन-पर्स का ध्यान रखें। अच्छी खबर ये है कि घर में शादी-ब्याह की बातें पक्की हो सकती हैं, जिससे माहौल अच्छा हो जाएगा।

वृश्चिक राशि: नई शुरुआत के लिए बेस्ट दिन
आज का दिन आपके नाम है! कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो बेझिझक करें। भाई-बहन आपके साथ खड़े रहेंगे। बस जलने वाले लोगों से सावधान रहें और अपनी बातें सबको न बताएं।

धनु राशि: उतार-चढ़ाव बना रहेगा
आज कभी लगेगा सब ठीक है, तो कभी काम अटकेंगे। पुराने दोस्तों की याद आएगी। बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी की फालतू बात को दिल पर न लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, काम बन जाएंगे।

मकर राशि: काम का रहेगा प्रेशर
आज एक साथ कई काम सिर पर आ सकते हैं। घबराएं नहीं, एक-एक करके निपटायें। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं, वरना आप ही फंसेंगे। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें और पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें।

कुंभ राशि: नौकरी में मिल सकती है गुड न्यूज़
किस्मत आज आपके साथ है। अगर जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो आज कॉल आ सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है। पैसों के मामले में खुद पर भरोसा रखें।

मीन राशि: जल्दबाजी न करें
आज हर काम सोच-समझकर करें। बच्चों की किसी बात पर गुस्सा आ सकता है, पर शांति से काम लें। सेहत को इग्नोर न करें। पुराना उधार चुकाने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का हो जाएगा।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Written by: Anushka sagar