Kedarnath Badrinath Dham Puja Fees: आने वाले महीने से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा करना पहले से ज्यादा महंगा हो जाएगा। बता दें कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पूजा शुल्क में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। अब बदरीनाथ धाम में श्रीमद भागवत कथा कराने के लिए श्रद्धालुओं को पहले के 51 हजार रुपये की बजाय 1 लाख रुपये देने होंगे, यानी शुल्क दोगुना कर दिया गया है। वहीं केदारनाथ धाम में पूरे दिन की विशेष पूजा के लिए अब 51 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जो पहले 28,600 रुपये था।

केदारनाथ-बदरीनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ा, नई दरें लागू

चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन विशेष पूजा कराने के लिए पहले से बुकिंग आवश्यक होती है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा विशेष पूजा और सुबह-शाम होने वाली आरती के लिए शुल्क निर्धारित किया जाता है। इस वर्ष समिति ने इन शुल्कों में बढ़ोतरी करते हुए नई दरें लागू कर दी हैं। आपको बता दें कि हाल ही में हुई बीकेटीसी की बोर्ड बैठक में पूजा शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

बदरीनाथ में 37 और केदारनाथ में 46 प्रकार की विशेष पूजाएं, शुल्क लागू

बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में सुबह-शाम विभिन्न प्रकार की आरतियां आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा महाभिषेक, अभिषेक, भोग सहित कई अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी होते हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा संचालित विशेष पूजाओं में बदरीनाथ धाम में 37 प्रकार और केदारनाथ धाम में 46 प्रकार की पूजाएं शामिल हैं, जिनके लिए श्रद्धालुओं से निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा के लिए नई संशोधित शुल्क दरें

 

केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा के लिए नई संशोधित शुल्क दरें

हर वर्ष की तरह इस बार भी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के बाद विशेष पूजा के लिए नई दरें तय कर दी गई हैं, जो आगामी चारधाम यात्रा से लागू होंगी। हालांकि, बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है।

Written By - Namita Verma