दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन पर अब फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जयपुर स्थित गोवंश अखाड़ा के गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने इस आंदोलन से प्रेरित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल कॉकरोच पार्टी बनाने का ऐलान किया है।

फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, यह सिर्फ एक आंदोलन की घटनाओं का फिल्मी रूपांतरण नहीं होगा, बल्कि इसके पीछे की वजहों, हालात और उन मुद्दों को भी सामने लाने की कोशिश की जाएगी, जिन पर अब तक ज्यादा चर्चा नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : रामायण ट्रेलर में दिखा सफेद हाथी ऐरावत कौन है? जानिए रावण से युद्ध का पौराणिक रहस्य

गोविंद देव ‘ब्रह्म’ ने कहा कि फिल्म के जरिए दर्शकों को CJP आंदोलन को एक अलग नजरिए से देखने का मौका मिलेगा। उनका दावा है कि कहानी में आंदोलन से जुड़े कई अनदेखे पहलुओं और परिस्थितियों को दिखाया जाएगा।

गौरतलब है कि NEET पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में छात्रों और युवाओं में आक्रोश देखने को मिला था। इसी विरोध के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन काफी सुर्खियों में आया था। आंदोलन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

अब इसी घटनाक्रम को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म की कास्ट, निर्देशन, शूटिंग की तारीख और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स इसे एक आंदोलन की कहानी को रिकॉर्ड करने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 

written by Rozi Sinha