Spyware हो या Malware, सिर्फ एक छोटी गलती भी आपके iPhone को जोखिम में डाल सकती है। हाल ही में एक नया स्पाइवेयर टूल ‘डार्कस्वॉर्ड’ सामने आया है, जो iOS 18 के कुछ पुराने वर्ज़न वाले iPhones को टारगेट करता है। बता दें कि यह टूल हैक की गई वेबसाइटों पर सिर्फ एक क्लिक से आपके डिवाइस में घुस सकता है, Safari की सुरक्षा लेयर्स को बायपास कर सकता है और पासवर्ड, फोटो और मैसेज जैसे डेटा चुरा सकता है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, इसका इस्तेमाल यूक्रेन में चलाए गए कैंपेन में हुआ। Apple ने अब इन कमजोरियों को फिक्स कर दिया है, इसलिए अपने iPhone को अपडेट करना बेहद जरूरी है।

डार्कस्वॉर्ड: 1 क्लिक में iPhone डेटा चोरी का खतरा

iPhone यूज़र्स के लिए बड़ा अलर्ट! Google Threat Intelligence Group (GTIG) ने Lookout और iVerify के साथ मिलकर एक नए iOS फुल‑चेन एक्सप्लॉइट की पहचान की है, जो डिवाइस को पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज़ करने के लिए कई अनडिस्कवर्ड वल्नरेबिलिटीज का फायदा उठाता है। इस टूलकिट, जिसे ‘डार्कस्वॉर्ड’ कहा जा रहा है, JavaScriptCore के जरिए Safari और WebKit में एंट्री लेकर GPU प्रोसेस और iOS की प्रिविलेज्ड सर्विस mediaplaybackd तक पहुंचता है।

यह कर्नेल की कमजोरियों का इस्तेमाल करके स्पाइवेयर पेलोड डिप्लॉय करता है। रिसर्चर्स के मुताबिक, इसका मकसद WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स से पासवर्ड, फ़ोटो, ब्राउज़र हिस्ट्री और मैसेज चुराना है। Apple ने अब कई कमजोरियों को फिक्स किया है, इसलिए अपने iPhone को अपडेट रखना बेहद जरूरी है।

Written By - Namita Verma