UttarPradesh : उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लगाए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 60 साल कांग्रेस क्या कर रही थी? आज तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी घूम-घूमकर बयान दे रहे हैं कि पिछड़े-दलित को उनका हिस्सा नहीं मिला। लेकिन पिछले 60 साल में कांग्रेस ने कितना दे दिया पहले ये बताओ? आज तो यहां सिर्फ यूपी में 9 लाख सरकारी नौकरी के लिए भर्ती हुई है। रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। काम तो सरकार कर ही रही है, लेकिन विपक्ष के चश्मे से दिखाई नहीं देगा। अगर उनकी सरकार रहती तो दिखाई देगा। उन्होंने एक देश एक चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव एक साथ होने चाहिए। बार-बार चुनाव होने पर विकास प्रभावित हो रहा है।

9 लाख सरकारी नौकरियां दी गई

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोपों पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि 60 साल तक कांग्रेस सत्ता में रहकर क्या कर रही थी। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता घूम-घूमकर बयान दे रहे हैं कि पिछड़ों और दलितों को उनका हिस्सा नहीं मिला। राहुल गांधी जी पहले यह बताएं कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में उन्हें कितना हिस्सा दिया। रोजगार और भर्ती का जिक्र करते हुए राजभर ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में 9 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं और रोजगार मेले लगाकर युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

ओमप्रकाश राजभर ने एक देश एक चुनाव की बात पर दिया जोर

राजभर ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे को लेकर भी अपनी बात रखी। ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव एक साथ ही होना चाहिए। बार-बार चुनाव होने से देश के विकास पर प्रभाव पड़ता है। राजभर के इस बयान से सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'स्कूल में यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनना अनिवार्य अधिकार नहीं'