बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर हैं। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ममता बनर्जी के गढ़ में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार), 9 अप्रैल को बंगाल में एक ही दिन में तीन चुनावी रैलियां कर रहे हैं। बता दें कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद राज्य की पीएम मोदी की यह दूसरी यात्रा है।
ममता बनर्जी पर पीएम मोदी का वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेदिनीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव बंगाल की पुरानी शान वापस लाने का चुनाव है। पीएम मोदी ने कहा, यह चुनाव विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है। इसका सबसे पहला और बड़ा कदम होगा इस निर्दयी सरकार को हटाना। पीएम मोदी ने कि बंगाल को फिर से गौरवशाली बनाने के लिए इस बार बदलाव जरूरी है। जनसभा में मौजूद लोगों से उन्होंने अपील की कि वे इस चुनाव में बंगाल की भलाई के लिए वोट दें।
#WATCH पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बंगाल का ये चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है। ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है। इसका सबसे पहला कदम होगा निर्मम सरकार की विदाई।" pic.twitter.com/iiyA0Nb4lG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
जो नंदीग्राम में हुआ, वही भवानीपुर में होने जा रहा है- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हाल नंदीग्राम में किया था इस साल वही हाल भवानीपुर में होने जा रहा है। बंगाल का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि बंगाल की भव्यता को लौटाने का चुनाव है। इस बार निर्मम सरकार की विदाई होगी।
#WATCH पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "..नंदीग्राम ने 5 साल पहले बदलाव की राह दिखाई थी। अब पूरा पश्चिम बंगाल उसी परिवर्तन के रास्ते पर चल पड़ा है। जो कमाल 5 साल पहले नंदीग्राम ने किया था इस बार वही हाल भवानीपुर में भी होने जा रहा है। पूरे बंगाल… pic.twitter.com/FpsvLSCCHi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
TMC के राज में सिर्फ घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय में देश भर के लोग हल्दिया में काम करने आते थे, लेकिन आज हालात यह हैं कि खुद हल्दिया के युवा रोजगार की तलाश में अंडमान, ओडिशा और दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि टीएमसी सरकार के राज में सिर्फ घुसपैठियों घुसपैठियों की फैक्ट्री फली-फूली है। टीएमसी सरकार फर्जी दस्तावेज बनाने और गाय तस्करी का काम कर रही है। टीएमसी की राजनीति डर पर टिकी हुई है।
#WATCH पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "टीएमसी की निर्मम सरकार में सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की “फैक्ट्री” फली-फुली है। टीएमसी की निर्मम सरकार में फर्जी दस्तावेज बनाना और पशुओं की तस्करी इसी का विकास हुआ है। ये इसलिए हुआ क्योंकि TMC की राजनीति भय… pic.twitter.com/2NJfTKBS0o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
हल्दिया काम का केंद्र था- पीएम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले हल्दिया काम का केंद्र था, लेकिन टीएमसी शासन में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। वे मजबूर होकर दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री ने जनसभा में लोगों से अपील की कि इस बार बंगाल को बदलने के लिए वोट दें ताकि युवाओं को अपने घर में ही रोजगार मिल सके और बंगाल फिर से प्रगति की राह पर आए।
TMC ने बंगाल के युवाओं के साथ गद्दारी की- मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी सरकार ने बंगाल के युवाओं के साथ जो कुछ किया है, वह अपना पाप अगले 100 साल में भी नहीं धो पाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, टीएमसी ने बंगाल के युवाओं के साथ गद्दारी की है। यहां निजी क्षेत्र में नौकरियां नहीं हैं और जो थोड़ी बहुत हैं, वे भी घुसपैठियों को दे दी गई हैं. सरकारी पदों को टीएमसी के मंत्री लूट रहे हैं।
#WATCH पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "TMC ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है। यहां प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां हैं नहीं... और सरकारी भर्तियों को TMC के मंत्री लूट रहे हैं। TMC के भ्रष्टाचारियों ने हजारों युवाओं के, उनके परिवारों के सपनों को… pic.twitter.com/qAdr1YNXPO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ठीक से लागू नहीं कर रही है टीएमसी- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां भी भाजपा या एनडीए की सरकार है, वहां मछली उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों से बिहार में मछली उत्पादन लगभग दोगुना हो गया है। आज बिहार मछली नहीं मंगवाता, बल्कि खुद दूसरों को मछली भेजता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में मछली और झींगे के उत्पादन में भारी बढ़ोतरी का बड़ा कारण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना है, लेकिन टीएमसी सरकार को इस योजना का "पीएम" वाला नाम पसंद नहीं है। मछुआरों के भले के लिए बनी योजना को टीएमसी ठीक से लागू नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री ने बंगाल के मछुआरों से अपील की कि वे इस चुनाव में बदलाव लाएं, ताकि बंगाल में भी मछली उत्पादन बढ़े और मछुआरे खुशहाल जीवन जी सकें।
Written By Toshi Shah