Optical Illusion Iq Test: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें हमारे दिमाग और आंखों के बीच एक मजेदार भ्रम पैदा करती हैं। इन्हें देखते ही अक्सर लोग उलझन में पड़ जाते हैं और सही चीज पहचानना आसान नहीं होता।
मेंढक को ढूंढना असली चुनौती
सोशल मीडिया पर इस समय ऐसी ही एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि इसमें एक मेंढक छिपा हुआ है। देखने में यह इमेज साधारण लगती है, लेकिन असल में इसमें मेंढक को ढूंढना ही असली चुनौती है।

कुछ सेकंड में खोजे
लोगों को कुछ सेकंड का समय दिया गया है कि वे ध्यान से तस्वीर को देखें और बताएं कि मेंढक कहां छिपा है। कई लोग इसे खोजने की कोशिश करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग पहली नजर में चूक जाते हैं। ऐसे पज़ल्स इसलिए भी लोकप्रिय हैं क्योंकि ये ध्यान, फोकस और ऑब्ज़र्वेशन स्किल्स को परखते हैं, कहा जाता है कि जो व्यक्ति जल्दी सही जवाब ढूंढ लेता है, उसकी देखने और समझने की क्षमता तेज होती है।
एक मानसिक अभ्यास है ये गेम
हालांकि असल बात यह है कि इन तस्वीरों में चीजें अक्सर सामने ही होती हैं, बस दिमाग उन्हें तुरंत पकड़ नहीं पाता। यही वजह है कि ये ऑप्टिकल इल्यूजन इमेजेस लोगों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ एक मानसिक अभ्यास भी बन जाती हैं।
घेरे के अंदर देख सकते हैं मेंढक
यह वायरल तस्वीर देखने में बेहद साधारण है, लेकिन इसमें मेंढक को खोजना मुश्किल काम है। इसके लिए आपको अपने दिमाग पर काफी जोर डालने की जरूरत पड़ेगी, तभी आप मेंढक को खोज सकते हैं। अगर आप मेंढक को नहीं खोज पाते हैं, तो खबर की आखिर तस्वीर में लाल घेरे के अंदर देख सकते हैं।

Written By Toshi Shah