बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार दोपहर राज्यसभा की शपथ ले ली। अब वे सांसद बन गए हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि साल 2005 से बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश अब तक 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
आठवें स्थान पर हैं नीतीश कुमार
यदि वे 2025 से 2030 तक का कार्यकाल पूरा करते, तो एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो सकता था। अगर नीतीश कुमार 14 अप्रैल को इस्तीफा देते हैं, तो उनका कुल कार्यकाल 19 वर्ष 236 दिन का होगा। हालांकि, बता दें कि वे इस अवधि के साथ वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की सूची में आठवें स्थान पर हैं। तो आईए जानते है कि भारत में लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने वाले नेताओं की सूची।
पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम)
पवन कुमार चामलिंग भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। इनकी कार्यकाल लगभग 24 वर्ष 165 दिन रहा है। बता दें कि पवन कुमार चामलिंग 1994 से 2019 तक सीएम के रूम में काम किया है, उन्होंने सिक्किम में लगातार पांच बार सरकार बनाई, उनके शासन में सिक्किम को स्वच्छ, हरित और ऑर्गेनिक राज्य के रूप में पहचान मिली हैं, उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया था।
नवीन पटनायक (ओडिशा)
नवीन पटनाय भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। इनके कार्यकाल की बात करें तो इन्होंने लगभग 24 वर्ष 99 दिन तक काम किया है। वो 2000 से 2024 तक, लगातार सीएम के पद पर बने रहे हैं। ओडिशा के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक रहे हैं। नवीन पटनाय सुशासन, आपदा प्रबंधन (विशेषकर चक्रवात) और सामाजिक योजनाओं के लिए प्रसिद्ध रहे हैं, उनकी सादगी और साफ-सुथरी छवि ने उन्हें लंबे समय तक सत्ता में बनाए रखा हैं।
ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल)
ज्योति बसु भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने पश्चिम बंगाल में लगभग 23 वर्ष 137 दिन सीएम का पद संभाला है, उन्होंने सन् 1977 से 2000 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे वाम मोर्चा सरकार के प्रमुख नेता थे और अपने शासनकाल में भूमि सुधार (Land Reforms) तथा पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं, उनके नेतृत्व और नीतियों के कारण उन्हें भारत के सबसे प्रभावशाली वामपंथी नेताओं में गिना जाता है।
गेगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश)
गेगोंग अपांग भारत के चौथे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं, उनका कुल कार्यकाल लगभग 22 वर्ष 250 दिन का रहा, जो राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है, उन्होंने अपने लंबे शासनकाल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में राज्य ने प्रशासनिक निरंतरता और विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे वे प्रदेश के प्रमुख और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।
लाल थनहावला (मिजोरम)
लाल थनहावला भारत के पांचवे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं, उनका कुल कार्यकाल लगभग 22 वर्ष 60 दिन का रहा, जो उनकी राजनीतिक स्थिरता और जनसमर्थन को दर्शाता है। अपने लंबे शासनकाल के दौरान उन्होंने मिजोरम में शांति बनाए रखने और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए, जिसके कारण वे राज्य के एक प्रभावशाली और सम्मानित नेता के रूप में जाने जाते हैं।
वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश)
वीरभद्र सिंह भारत के छठा सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने लगभग 21 वर्ष 13 दिन तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे छह बार राज्य के मुख्यमंत्री बने, जो उनकी लोकप्रियता और मजबूत राजनीतिक पकड़ को दर्शाता है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर उनका विशेष ध्यान रहा।
माणिक सरकार (त्रिपुरा)
माणिक सरकार भारत के सतवे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं, इनका कार्यकाल 1998 से 2018 तक रहा है। ये 19 वर्ष 363 दिन मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे त्रिपुरा में वामपंथी शासन के प्रमुख चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश की, जिसके कारण वे पूरे देश में एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में प्रसिद्ध हुए।
नीतीश कुमार (बिहार)
नीतीश कुमार भारत के आठवें सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं। नीतीश कुमार बिहार के एक प्रमुख और प्रभावशाली नेता हैं, जिन्होंने विभिन्न कार्यकालों को मिलाकर लगभग 19 वर्ष 236 दिन तक मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी है। वे बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और अपने शासनकाल में सड़क, शिक्षा तथा कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए जाने जाते हैं।
Written By Toshi Shah